1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईद 2020: सलमान खान ने ईदी के रूप में फैंस को दिया स्पेशल सरप्राइज, रिलीज हुआ 'भाई भाई' गाना

ईद 2020: सलमान खान ने ईदी के रूप में फैंस को दिया स्पेशल सरप्राइज, रिलीज हुआ 'भाई भाई' गाना

 Published : May 25, 2020 09:52 pm IST,  Updated : May 25, 2020 09:55 pm IST

लॉकडाउन के चलते इस बार ईद पर सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज नहीं हो सकी, इसलिए उन्होंने फैंस को भाई भाई गाने के जरिए सरप्राइज दिया है।

 रिलीज हुआ 'भाई भाई'...- India TV Hindi
 रिलीज हुआ 'भाई भाई' गाना Image Source : INSTAGRAM/BEINGSALMANKHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर फैंस को ईदी के रूप में नया गाना रिलीज कर स्पेशल सरप्राइज दिया है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज की तारीख, जहां देश में कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण आगे बढ़ा दी गई है, वहीं अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के लिए सोमवार को ईद के मुबारक मौके पर एक खास गाना लॉन्च किया है। बता दें कि सलमान हर साल ईद पर अपनी मूवी रिलीज करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने के बावजूद उन्होंने फैंस को निराश नहीं होने दिया है।

यहां देखें गाना:

इस साल 'दबंग' स्टार अपनी फिल्म को रिलीज नहीं कर पाएंगे, लेकिन अपनी तारीख को ध्यान में रखते हुए, वह सोमवार को एक विशेष ईद सॉन्ग के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- मैंने आप सबके लिए कुछ बनाया है, देख के बताना कैसा लगा.. आप सबको ईद मुबारक, भाई- भाई।

ईद पर रिलीज होने वाली थी 'राधे'

सलमान हर साल ईद पर 'वांटेड', 'दबंग', 'सुल्तान', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों को रिलीज करके अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देते आए हैं, इस साल भी उनकी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसमें दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं।

इससे पहले, सलमान ने हाल ही में लॉकडाउन के बीच अपने चैनल पर 'प्यार करोना' और 'तेरे बिना' नामक दो गाने लॉन्च किए थे, जिन्हें प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है।

तेरे बिना गाने को मिला दर्शकों का प्यार

सलमान खान के रोमांटिक गाने 'तेरे बिना', जिसे सुपरस्टार के पनवेल फार्महाउस में शूट किया गया था, उसे प्रशंसकों ने काफी प्यार दिया है। यह गाना कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुआ था, वहीं रिलीज के 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को 1.2 करोड़ व्यूज मिल गए थे। इस म्यूजिक वीडियो में जैकलीन फर्नाडीज भी हैं।

सलमान के गाने ने बनाया रिकॉर्ड

गाना 'तेरे बिना' अपनी रिलीज के बाद से ही संगीत प्रेमियों के बीच एक त्वरित हिट बन गया था। सलमान खान का पिछला गीत 'प्यार करोना' देखने के बाद, सभी उनके अगले गीत के लिए उत्साहित थे और जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनका नया लव सांग 'तेरे बिना' अपनी रिलीज के बाद से सभी की प्लेलिस्ट में छाया हुआ था। 

तेरे बिना गाने का ऑडियो भी हुआ था रिलीज

इस गाने का ऑडियो भी रिलीज किया गया था। इसका टीजर भी लोगों को खूब पसंद आया था। 

'प्यार करो ना' गाना हो चुका है रिलीज

इससे पहले सलमान ने 'प्यार करो ना' गाना रिलीज किया था। इसे खुद सलमान ने लिखा और गाया था। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इसके जरिए कोरोना वायरस के बीच संकट की घड़ी में भी लोगों के बीच प्यार बांटने की अपील की गई थी। इसके साथ सलमान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था।

प्यार करो ना के टीजर भी दर्शकों के बीच छाया था

इससे पहले सलमान खान ने अपने गाने की छोटी सी झलक पेश करते हुए इसका टीजर रिलीज किया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था।

यहां देखें 'प्यार करो ना' गाना:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन