1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की 8 प्रेम कहानियां: Reel से Real life तक

बॉलीवुड की 8 प्रेम कहानियां: Reel से Real life तक

 Published : Jun 08, 2015 05:52 pm IST,  Updated : Jun 09, 2015 12:20 pm IST

नई दिल्ली:  इस शुक्रवार सिनेमा घर में हमारी अधूरी कहानी फिल्म रिलीज होने वाली है। रील लाइफ या कहिए सिनेमा के पर्दे की अधूरी कहानियां देखने से पहले आपको हम इस खबर के माध्यम से

बॉलीवुड की 8 प्रेम...- India TV Hindi
बॉलीवुड की 8 प्रेम कहानियां: Reel से Real life तक

नई दिल्ली:  इस शुक्रवार सिनेमा घर में हमारी अधूरी कहानी फिल्म रिलीज होने वाली है। रील लाइफ या कहिए सिनेमा के पर्दे की अधूरी कहानियां देखने से पहले आपको हम इस खबर के माध्यम से बॉलीवुड की कुछ ऐसी अधूरी कहानियो के बारे में बतला रहे हैं जिनकी चर्चा रियल लाइफ यानी असल जिन्दगी में भी रही। फिर चाहे वो रेखा और अमिताभ की सदाबहार प्रेम कहानी हो या फिर श्रीदेवी और मिथुन की दिलचस्प प्रेम कहानी। अभिषेक और करिश्मा का चाहकर भी एक न हो पाना हो या फिर शाहिद और करीना का चर्चित लव अफेयर। ये फिल्मी दुनिया के कुछ ऐसे लव-एंगल हैं जिसमें तीसरे की एंट्री ने किसी को सिंगल कर दिया तो कोई किसी दूजे के साथ मिंगल हो गया।

हमने अपनी खबर में कुछ पुरानी और हालिया प्रेम कहानियों का जिक्र किया है जिन्होंने अपने दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

1. राज कपूर और नरगिस:

राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को सबसे लोकप्रिय ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक कहा जाता था, इन दोनो की कैमस्टरी पर्दे पर धमाल मचा दिया करती थी, लोगों को उन्हें साथ में पर्दे पर देखना अच्छा लगने लगा था दोनों एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रहें थे 1940-1960 तक का दौर जैसे नरगिस और राज के नाम था दोनों ने साथ में 17 फिल्में दी। राज कपूर और नरगिस अब सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नही ऑफस्क्रीन भी साथ में देखे जाने लगे थे। सूत्रों की मानें तो दोनों साथ में काम करते करते रील लाइफ कपल से रियल लाइफ के कपल बन गए थे। लेकिन जब नरगिस राज कपूर से मिली थी उस समय राज कपूर की कृष्णा कपूर से शादी हो चुकी थी और उनके बच्चे भी थे। नरगिस इस बात को अच्छी तरह से समझ गई थी कि राज कपूर अपने परिवार को किसी के लिए भी नही छोड़ेंगें और उन्हें हमेंशा दूसरी औरत के तौर पर ही देखा जाएगा इसलिए 10 साल तक राज कपूर के साथ रिश्ते में रहने के बाद नरगिस ने आखिरकार उनसे दूर जाने का फैसला किया और 11 मार्च 1958 को सुनिल दत्त से शादी कर ली।

अगली स्लाइड में जानिए और हस्तियों के बारे में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन