1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दमदार पार्टी नहीं, बल्कि इस तरह एकता कपूर मना रही हैं अपना जन्मदिन

दमदार पार्टी नहीं, बल्कि इस तरह एकता कपूर मना रही हैं अपना जन्मदिन

 Published : Jun 07, 2018 03:16 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 03:16 pm IST

एकता कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'वीरे दी वीडिंग' काफी सरहाना हासिल कर रही है। आज उनके बर्थडे के खास मौके पर उन्हे दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर एकता बहुत ही सादे तरीके से अपना जन्मदिन मना रही हैं।

Ekta Kapoor- India TV Hindi
Ekta Kapoor

मुंबई: टीवी की क्वीन कही जाने वालीं निर्माता-निर्देशक एकता कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'वीरे दी वीडिंग' काफी सरहाना हासिल कर रही है। आज उनके बर्थडे के खास मौके पर उन्हे दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर एकता बहुत ही सादे तरीके से अपना जन्मदिन मना रही हैं। दरअसल इस दिन को वह तिरुपति का आशीर्वाद लेकर मनाएंगी। एकता कपूर के पास फिलहाल पार्टी करने के बहुत से कारण है एक तो उनकी फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई और 8 जून को उनका जन्मदिन है।

ऐसे में यह मौका दोहरे सेलिब्रेशन का है, लेकिन पार्टी के साथ जश्न मनाने की बजाय दिग्गज निर्माता हर साल की तरह इस साल भी तिरुपति के आशीर्वाद के साथ अपने नए साल की शुरुआत करेंगी। 'वीरे दी वीडिंग' की निर्माता ने ट्वीट कर कहा, "कल कोई पार्टी नहीं होगी।“

उन्होंने आगे लिखा, “हर बार की तरह आज मैं अकेले तिरुपति के लिए रवाना होउंगी और तिरुपति के साथ अपना जन्मदिन मनाऊंगी। कल सह परिवार डिनर के लिए आइएं।" फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज से पहले भी एकता कपूर ने फिल्म के अच्छे भविष्य के लिए अजमेर शरीफ का दौरा किया था और फिल्म की सफलता की दुआ मांगी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन