1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चेहरे' की शूटिंग के लिए दिल्ली आने से पहले इमरान हाशमी ने कहा- गैस मास्क चाहिए

'चेहरे' की शूटिंग के लिए दिल्ली आने से पहले इमरान हाशमी ने कहा- गैस मास्क चाहिए

 Written By: IANS
 Published : Nov 23, 2019 06:26 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 11:50 pm IST

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म में अमिताभ बच्चन, कृति खरबंदा, रिया चक्रवर्ती और अन्नू कपूर भी मुख्य किरदारों में हैं।

Emraan Hashmi- India TV Hindi
दिल्ली में 'चेहरे' की शूटिंग करेंगे इमरान हाशमी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी फिलहाल अपकमिंग मूवी 'चेहरे' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग के लिए राजधानी में हैं और ऐसा लगता है कि दिल्ली-एनसीआर की प्रदूषित वायु में शूटिंग करने के लिए उन्हें 'गैस मास्क' की जरूरत है। इमरान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह हवाई जहाज में सफर करते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, " 'चेहरे' के आखिरी शेड्यूल लिए दिल्ली, पोलैंड के लिए फ्लाइट। एक के लिए मुझे गैस मास्क की जरूरत है और दूसरे के लिए मुझे नार्थ फेस के एक मोटे जैकेट की जरूरत है।"

इमरान सबसे पहले दिल्ली आएंगे, जिसके बाद वह शूटिंग के लिए पोलैंड रवाना होंगे।

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म में अमिताभ बच्चन, कृति खरबंदा, रिया चक्रवर्ती और अन्नू कपूर भी मुख्य किरदारों में हैं।

'चेहरे' के अलावा, इमरान की एक और फिल्म है जो रिलीज होने का इंतजार कर रही है, 'द बॉडी' नामक यह फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन