1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी 'बार्ड ऑफ ब्लड' से करेंगे वेब सीरीज में डेब्यू, शाहरुख खान ने दी शुभकामनाएं

इमरान हाशमी 'बार्ड ऑफ ब्लड' से करेंगे वेब सीरीज में डेब्यू, शाहरुख खान ने दी शुभकामनाएं

 Published : Oct 14, 2018 03:35 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 03:35 pm IST

इमरान हाशमी 'बार्ड ऑफ ब्लड' से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस सीरीज में वह लीड रोल में नजर आएंगे।

Bard of Blood shoot begins, Shah Rukh Khan tweets best wishes- India TV Hindi
Bard of Blood shoot begins, Shah Rukh Khan tweets best wishes Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: इमरान हाशमी 'बार्ड ऑफ ब्लड' से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस सीरीज में वह लीड रोल में नजर आएंगे। इसे शाहरुख खान की रेड चिलीज प्रोड्यूस कर रही है। सीरीज की शूटिंग शुरू होने पर शाहरुख ने ट्वीट कर सबको शुभकामनाएं दी।

यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रविवार को इसकी शूटिंग लेह में शुरू हुई।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के गौरव वर्मा ने लिखा, "बड़ा दिन! 18 महीने की कड़ी मेहनत आज कैमरे के सामने। 'बार्ड ऑफ ब्लड' शूटिंग का पहला दिन। इमरान हाशमी, रिभु दास गुप्ता और इस यात्रा में मेरे सभी साथियों, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स इंडिया और शाहरुख खान को धन्यवाद।"

इस पर शाहरुख ने वर्मा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, "यह रेड चिलीज का अब तक का सबसे बेहतरीन स्टफ है और आपकी टीम लाजवाब है।"

यह सीरीज बिलाल सिद्दीकी की किताब 'द बार्ड ऑफ ब्लड' पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन