नई दिल्ली: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagi Kay 2) में दर्शकों को कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। एक तरफ प्रेरणा शर्मा (एरिका फर्नांडिस) और मिस्टर ऋषभ बजाज (करण सिंह ग्रोवर) की शादी होने वाली है तो दूसरी तरफ अनुराग बासु (पार्थ समथान) बदला लेने के लिए अपनी मौत का झूठा नाटक करने वाला है। इस बीच सबकी फेवरेट प्रेरणा यानी एरिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुल्हन के अवतार में फोटोज शेयर की हैं।
Related Stories
इन तस्वीरों में एरिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने रेड और व्हाइट कलर का लहंगा पहना है। यूजर्स का कहना है कि गहनों से लदी एरिका कयामत ढा रही हैं। वहीं, एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि उनसे खूबसूरत कोई नहीं है।
सीरियल की बात करें तो जेल से छूटने के बाद अनुराग प्रेरणा से फिर से शादी करने के लिए कहता है। वहीं, डील करने के बाद प्रेरणा मिस्टर बजाज के घर में शिफ्ट हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद मिस्टर बजाज अपने वादे से मुकर जाता है और फिर से अनुराग को बर्बाद करने के लिए साजिश रचना शुरू कर देता है। फिर प्रेरणा को अहसास होता है कि उसके साथ डबल गेम खेला गया है।
दूसरी तरफ प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी के बाद अनुराग बदला लेने के लिए अपनी मौत का झूठा नाटक करता है और स्विट्जरलैंड पहुंच जाता है। क्या वह प्रेरणा से नफरत करने लगेगा या मिस्टर बजाज से बदला ले पाएगा... यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।
Also Read:
सोशल मीडिया पर रंगोली चंदेल की बयानबाजी, कंगना के करियर के लिए कितनी सही?
रिपोर्टर से कंगना के आर्गुमेंट के बाद मीडिया fraternity ने कहा, माफी मांगे कंगना