1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी बनीं नानी, ईशा देओल के घर आई नन्ही परी

'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी बनीं नानी, ईशा देओल के घर आई नन्ही परी

 Published : Oct 23, 2017 10:45 am IST,  Updated : Oct 23, 2017 10:45 am IST

हेमा मालिनी एक बार फिर से नानी बन गई हैं। उनकी बेटी और बॉलीवुड अदाकारा ईशा देओल ने रविवार को देर रात एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। उनके पहले बच्चे का जन्म मुंबई के हिन्दुजा हॉस्पिटल में हुआ है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि ईशा...

esha gupta- India TV Hindi
esha gupta

नई दिल्ली: बॉलीवुड की 'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी एक बार फिर से नानी बन गई हैं। उनकी बेटी और बॉलीवुड अदाकारा ईशा देओल ने रविवार को देर रात एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। उनके पहले बच्चे का जन्म मुंबई के हिन्दुजा हॉस्पिटल में हुआ है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि ईशा को सोमवार की दोपहर तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। ईशा और उनके पति भरत तख्तानी के घर आई इस नन्हीं सी परी के कारण इन दोनों दोनों को दुनियाभर से ढ़ेरों शुभकामनाएं हासिल हो रही हैं। ईशा ने भरत से शादी के बाद फिल्मों से बिल्कुल दूरी बना ली है। पिछले कुछ समय से वह अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण सुर्खियों में बनी हुई थीं।

कुछ वक्त से उनकी बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। ईशा और भरत वर्ष 2012 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन बंधे थे। करीब दो महीने पहले ही ईशा की गोद भराई की रस्म का शानदार आयोजन किया गया था। इस खास मौके पर उन्होंने एक बार फिर पति भरत के साथ सात फेरे लिए थे। ईशा ने पहली बार हुई अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उस समय त्रिरुपति से पंडित बुलाए गए थे, जो सिर्फ तमिल में ही मंत्र बोल रहे थे।

लेकिन ईशा के ससुराल बालों को उनकी भाषा नहीं समझ आई, इसीलिए अब उन्होंने सिंधी पंडितों को बुलवाया जो हिंदी में बोल रहे थे। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दूसरी बार नाना नानी बने हैं। उनकी छोटी बेटी अहाना ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की थी और 2015 में बेटे को जन्म दिया। (Happy B’day: बॉलीवुड में सोनाक्षी संग भी ठुमके लगा चुके हैं प्रभास, जानिए कुछ दिलचस्प बातें)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन