1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा देओल का हैक अकाउंट हुआ चालू, एक्ट्रेस ने पोस्ट करके दी जानकारी

ईशा देओल का हैक अकाउंट हुआ चालू, एक्ट्रेस ने पोस्ट करके दी जानकारी

 Published : Jan 10, 2021 11:08 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 11:08 pm IST

ईशा देओल का हैक अकाउंट अब बहाल हो गया है।

esha Deol- India TV Hindi
esha Deol Image Source : INSTAGRAM/ESHA DEOL

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को सावधान करते हुए कहा कि वे बिना जांचे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें। ईशा के अकाउंट को रविवार शाम तक बहाल कर दिया गया।

ईशा ने रविवार शाम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नोट साझा कर बताया कि हैक किए गए उनके अकाउंट को फिर बहाल कर दिया गया है और साथ में ईशा ने लोगों को हैकर्स के झांसे में न पड़ने के बारे में भी चेताया।

अभिनेत्री ने लिखा, "दोस्तों, मैं आप सभी को बस यह बताना चाहती हूं कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल हो गया है। मैं इसके लिए इंस्टाग्राम की टीम के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने तत्परता के साथ काम किया और आवश्यक कदम उठाए। अपने अकाउंट को किसी के द्वारा हैक किए जाने को लेकर कृपया सतर्कता बरतें, खासतौर पर किसी भी लिंक को जांचे बगैर उस पर क्लिक न करें। इस खेद के लिए माफी चाहती हूं। मेरे साथ रहने के लिए मेरे सभी फॉलोअर्स को शुक्रिया।"

ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस को किया सतर्क, कहा- किसी भी मैसेज पर...

अकाउंट हैक होने पर ईशा देओल ने ट्वीट किया था- 'आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘इमिशादेओल’ को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है।’’ 

आपको बता दें, ईशा देओल से पहले कई सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुके हैं। इन सेलिब्रिटीज में गायिका आशा भोसले, उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मैसी और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान का नाम शामिल है। 

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन