1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘प्यारे मोहन’ के सेट पर हुई थी ईशा देओल-अमृता राव में कैटफाइट, पढ़िए, किसने दी थी गाली, किसे मिला था थप्पड़?

‘प्यारे मोहन’ के सेट पर हुई थी ईशा देओल-अमृता राव में कैटफाइट, पढ़िए, किसने दी थी गाली, किसे मिला था थप्पड़?

 Published : Jun 17, 2017 09:24 am IST,  Updated : Jun 17, 2017 09:24 am IST

ईशा देओल और अमृता राव के बीच फिल्म प्यारे मोहन की शूटिंग के दौरान कैट फाइट हुई थी। अमृता ने सबके सामने गाली दी तो ईशा देओल ने थप्पड़ जड़ दिया।

esha- India TV Hindi
esha

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अक्सर दो अभिनेत्रियों के बीच झगड़े की खबर आती रहती है। ज्यादातर निर्देशक इसी वजह से दो हीरोइनों को कास्ट करने में सावधानी बरततें हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल और अमृता राव के बीच। दोनों फिल्म ‘प्यारे-मोहन’ की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में तो दोनों बहनें बनी थीं, लेकिन सेट पर दोनों की आपस में नहीं पटती थी।

ऐसे ही एक दिन फिल्म की शूटिंग चल रही थी और अमृता ने क्रू मेंबर के सामने किसी बात पर भड़ककर गाली दे दी। ईशा को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने पलटकर अमृता राव को थप्पड़ जड़ दिया।

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटर्व्यू में ईशा ने कहा था, 'हां, मैंने अमृता को थप्पड़ मारा था। एक दिन पैक-अप के बाद उसने निर्देशक इंद्र कुमार और कैमरापर्सन के सामने मुझे गाली दी थी। मुझे ये बात बुरी लगी और मैंने आत्मसम्मान के लिए उसे तमाचा मारा था, और मुझे इस बात के लिए किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है।‘’

बाद में अमृता ने ईशा से माफी भी मांग ली थी। इस बात का जिक्र करते हुए ईशा ने कहा, 'उसे अपनी गलती का अहसास हो गया था और उसने मुझे माफी मांग ली थी। मैंने भी उसे माफ कर दिया। अब हमारे बीच सब ठीक है।'

अमृता राव ने भी एक इंटरव्यू में इस वाकये का जिक्र करते हुए कहा था- 'उसे (ईशा) को कुछ कहना गलत होगा। यह किस्सा अब खत्म हो चुका है, इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहूंगी।‘’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन