1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुजैन खान की बहन फराह खान अली का पूरा परिवार क्वारेंटाइन में, स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव

सुजैन खान की बहन फराह खान अली का पूरा परिवार क्वारेंटाइन में, स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव

 Published : Apr 15, 2020 10:26 am IST,  Updated : Apr 15, 2020 10:31 am IST

सुजैन खान की बहन फराह खान अली का पूरा परिवार क्वारेंटाइन में है। फराह ने सोशल मीडिया पर स्टॉफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

farah ali khan- India TV Hindi
फराह अली खान Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके प्रकोप से बचने के लिए पीएम मोदी ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। ताकि लोग घर में ही रहें। सुजैन खान की बहन फराह खान अली के घर में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद से फराह चिंता में आ गई हैं।  फराह खान अली के घर के स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद फराह के  घर के हर सदस्य का टेस्ट कराया गया है। टेस्ट रिपोर्ट आने तक घर के सभी सदस्य सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं। फराह ने खुद अपने स्टाफ मेंबर के कॉरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

फराह ने ट्वीट किया-कोरोना की खबर वायरस से भी तेजी से फैलती है। मेरे हाउस स्टाफ में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मेरे घर में सभी लोगों ने टेस्ट कराया है। हम सभी ने खुद को क्वारनटाइन कर लिया है. सुरक्षित रहिए, मजबूत रहिए। ये वक्त भी गुजर जाएगा।

फराह के इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड के सितारे चिंता में आ गए हैं। पूजा बेदी ने फराह को ट्वीट पर रिप्लाई किया- हर कोई इससे बाहर निकल जाएगा। सकारात्मक रहिए। ये वक्त भी गुजर जाएगा।

आपको बता दें फराह खान अली एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। फराह की बहन सुजैन इस समय अपने बच्चों के साथ ऋतिक रोशन के घर समय बिता रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन