1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने कहा- दुख होता है जब उनके बच्चों को धर्म के लिए ट्रोल किया जाता है

फराह खान ने कहा- दुख होता है जब उनके बच्चों को धर्म के लिए ट्रोल किया जाता है

 Published : Aug 30, 2021 10:00 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 10:00 pm IST

फराह ने कहा कि यह सवाल वास्तव में मुझे परेशान करता है, कि मेरे बच्चे हिंदू हैं या मुस्लिम।

फराह खान- India TV Hindi
फराह खान Image Source : INSTAGRAM- FARAH KHAN

मुंबई: फिल्म निर्माता फराह खान का कहना है कि भले ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब किसी भी त्योहार के दौरान उनके बच्चों तो ट्रोल किया जाता है तो बहुत बुरा लगता है। फराह ने चैट शो 'पिंच बाय अरबाज खान' में अभिनेता अरबाज खान के साथ बातचीत की।

फराह ने कहा कि यह सवाल वास्तव में मुझे परेशान करता है, कि मेरे बच्चे हिंदू हैं या मुस्लिम। पहले मैं दिवाली और ईद पर अपने बच्चों की फोटो पोस्ट करती थी, मैंने ऐसा करना बंद कर दिया है। मैं धार्मिक त्योहारों के दौरान तस्वीरें पोस्ट नहीं करती हूं। फराह ने बताया कि कैसे उसके बच्चों को उनकी धार्मिक मान्यताओं को लेकर ट्रोल किया गया है।

तीस मार खान को लेकर अभी भी ट्रोल होने को लेकर उन्होंने कहा कि कई लोगों ने और भी बदतर फिल्में की हैं, लोगों ने बहुत बुरा काम किया है, और आप अभी भी वहीं अटके हुए हैं।

बातचीत का पूरा एपिसोड 1 सितंबर को क्यूप्ले के यूट्यूब चैनल, जी5 और माई एफएम पर रिलीज किया जाएगा।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन