1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब फराह खान ने भी कंगना रनौत पर साधा निशाना, कह डाली ऐसी बात

अब फराह खान ने भी कंगना रनौत पर साधा निशाना, कह डाली ऐसी बात

 Published : Sep 08, 2017 11:59 am IST,  Updated : Sep 08, 2017 12:02 pm IST

बॉलीवुड फिल्मकार फराह खान को इंडस्ट्री में उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। अब उन्होंने कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। दरअसल कंगना कुछ वक्त से इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में दिए इंटरव्यू के बाद से विवादों में छाई हुई हैं।

kangana- India TV Hindi
kangana

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने पिछले दिनों इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में दिए इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन संग अपने रिश्ते और इंडस्ट्री से जुड़ी कई बातों के बारे में चौकाने वाले खुलासे कि थे। इसके बाद से ही कई हस्तियों ने उनके बारे में विवादित बयान देने शुरु कर दिए है। जहां आदित्य पंचोली ने उन्हें पागल बोला था, वहीं सिंगर सोना महापात्रा ने उनके इस इंटरव्यू को एक पब्लिसिटी स्टंट कहा। अब इस लिस्ट में फिल्मकार और डांस कॉरियोग्राफर फराह खान ने भी कंगना पर निशाना साधा है। दरअल उन्होंने हाल ही में इस पूरे विवाद में फरहा के 'वुमेन कार्ड' खेलने की बात कही है।

खबरों के मुताबिक फराह ने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि, "मैं यहां किसी का भी नाम नहीं लेना चाहती और न ही मैं इन सबके बीच पड़ना चाहती हूं। लेकिन हमेशा वुमेन कार्ड खेलती हैं। मेरे लिए नारीवाद का मतलब है जब किसी स्थिति में एक पुरुष खुद को महिला की जगह और एक महिला पुरुष की जगह रखकर खुद को सोच सके। तभी एक दूसर को ठीक से समझा जा सकता है।"

बता दें कि इससे पहले फिल्मकार करण जौहर ने भी कंगना को 'विक्टिम कार्ड' खेलने की बात कही थी। गौरतलब है कि 'आप की अदालत' में इंटरव्यू के दौरान कंगना ने न सिर्फ ऋतिक बल्कि आदित्य पंचोली और अध्यन सुमन के साथ भी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। हालांकि इसके बाद आदित्य ने कहा था कि वह उन पर कानूनी कार्रवाही करने वाले हैं। (Poster Boys Quick Movie Review: जबरदस्त कॉमेडी के साथ अहम संदेश देती है सनी देओल की फिल्म)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन