1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने बनाया हेयरबैंड, बेटे ने मास्क की तरह कर लिया इस्तेमाल

फराह खान ने बनाया हेयरबैंड, बेटे ने मास्क की तरह कर लिया इस्तेमाल

 Published : May 21, 2020 10:19 pm IST,  Updated : May 21, 2020 10:19 pm IST

कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है जिसमें उनके बेटे ने उनके द्वारा बनाए हेयरबैंड को मास्क की तरह पहन लिया है।

farah khan- India TV Hindi
फराह खान Image Source : INSTAGRAM/FARAH KHAN

कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान ने उन से एक हेयर बैंड बनाने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहीं। हालांकि उनके बेटे ने अपनी मां की इस कोशिश पर पानी फेरने नहीं दिया। फराह ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे जार की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मां के बनाए इस हेयरबैंड को मास्क की तरह पहने नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में फराह ने लिखा, "क्या यह मास्क है?? या हेयरबैंड?? कई तरह से इस्तेमाल की जाने वाली मां के प्यार से आखिरकार यह चीज बनकर तैयार हुई! देखिए मेरा बेटा इसे पहनकर कितना खुश हो रहा है।"

फराह ने हाल ही में शेफ विकास खन्ना के साथ मिलकर महिला प्रवासी मजदूरों को 72,000 सेनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराया।

फराह फिलहाल मुंबई और विकास न्यूयॉर्क में हैं। दोनों ने फोन पर आपस में बातचीत कर इस मुद्दे पर निर्णय लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन