1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने ट्विंकल खन्ना के साथ शेयर की फिल्म 'उफ्फ ये मोहब्बतें' के सेट से पुरानी तस्वीर

फराह खान ने ट्विंकल खन्ना के साथ शेयर की फिल्म 'उफ्फ ये मोहब्बतें' के सेट से पुरानी तस्वीर

 Published : Jul 16, 2020 07:30 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 07:30 pm IST

फराह खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'उफ्फ ये मोहब्बते' फिल्म के सेट से ट्विंकल खन्ना के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की है।

farah khan- India TV Hindi
फराह खान ने शेयर की पुरानी तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/FARAHKHANKUNDER

फिल्ममेकर फराह खान बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आजकल काफी एक्टिव रहने लगी हैं। वह कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। आज फराह ने ट्विंकल खन्ना के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह फिल्म उफ्फ ये मोहब्बतें के सेट की तस्वीर है।

ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ट्विंकल खन्ना, फराह खान और  फिल्ममेकर अभिषेक कपूर सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं। अभिषेक कपूर पहले एक्टर हुआ करते थे। यह फोटो 1997 में आई फिल्म उफ्फ ये मोहब्बतें के सेट की है। फराह खान ने लिखा- अपनी ड्रार साफ करते हुए आपको जो चीजें मिलती हैं। ट्विंकल खन्ना और अभिषेक कपूर को शर्मिंदा महसूस कराने का समय। मैं इन दोनों को फिल्म उफ्फ ये मोहब्बतें के लिए कोरियाग्राफ करते हुए। इस फिल्म का शूट 2 सालों तक चला था जिसके बाद हम इसे उफ्फ कहने लगे थे।

उफ्फ ये मोहब्बतें को विपिन हांडा ने डायरेक्ट किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग सिक्किम में हुई थी। ट्विंकल खन्ना के फैन्स को यह फोटो काफी पसंद आ रही हैं। उन्होंने कमेंट करके उनकी तारीफ की।

ट्विंकल खन्ना भी अक्सर सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने पिता राजेश खन्ना के साथ कुछ समय पहले तस्वीर शेयर की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन