1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Father's Day 2019: बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स जिन्होंने बच्चों को गोद लेकर बना दी उनकी जिंदगी

Father's Day 2019: बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स जिन्होंने बच्चों को गोद लेकर बना दी उनकी जिंदगी

 Published : Jun 15, 2019 12:37 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 01:02 pm IST

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने बच्चों को गोद लिया था। जिसके बाद से उनकी जिंदगी सवर गई है।

Father's day 2019- India TV Hindi
Father's day 2019

बॉलीवुड में जिस तरह से सिंगल मदर्स से बच्चे गोद लिए हैं उसी तरह कई ऐसे एक्टर्स भी हौं जो शादी के बाद भी बच्चे गोद लिए हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां हैं जिन्होंने इन बच्चों को गोद लेकर इनकी जिंदगी बना दी है। फादर्स डे के मौके पर हम आपको ऐसे कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने बच्चों को गोद लिया और उनकी जिंदगी बना दी।

सलीम खान:

सलमान खान की बहन अर्पिता को सभी जानते हैं। मगर अर्पिता सलीम खान की बेटी नहीं हैं। उन्होंने उसे गोद लिया था। गोद लेने के बावजूद सलमान खान अपनी असल बहन अलवीरा के साथ कम अर्पिता के साथ ज्यादा नजर आते हैं।

मिथुन चक्रवर्ती:
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं। मगर उनकी छोटी बेटी को उन्होंने गोद लिया था। दरअलस इशानी मिथुन चक्रवर्ती को लावारिस मिली थीं। जिसे देखने के बाद वह उन्हें घर ले आए थे। जिसके बाद से इशानी मिथुन चक्रवर्ती के बाकि 3 बच्चों के साथ ही रहती है।

सुभाष घई:
जाने-माने डायरेक्टर सुभाष घई ने भी एक बच्ची गोद ली थी। सुभाष घई की बेटी का नाम मेघना है। सुभाष घई ने मेघना को पढ़ने के लिए लंदन भी भेजा था। जिसके बाद उन्होंने मेघना की शादी कर दी।

Subhash Ghai
Subhash Ghai

कुणाल कोहली:
फना, हम तुम जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके कुणाल कोहली ने भी एक बच्ची को गोद लिया था। उनकी बेटी का राधा है।

Kunal kohli
Kunal kohli

संदीप सोपारकर:
डांस टीचर संदीप सोपारकर ने शादी से पहले 2007 में एक बेटे को गोद लिया था। संदीप के बेटे का नाम अर्जुन है। अर्जुन को गोद लेने के बाद संदीप ने जेसी रंधावा से शादी की।

जय भानुशाली:

टीवी एक्टर जय भानुशाली ने भी दो बच्चे गोद लिये हैं। उन्होंने अपने केयरटेकर के दो बच्चों एक लड़का और एक लड़की को गोद लिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन