1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता सैफ ने बेटी सारा अली खान को दी ये नसीहत

पिता सैफ ने बेटी सारा अली खान को दी ये नसीहत

 Published : Oct 17, 2019 01:44 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 01:44 pm IST

सैफ ने अपनी बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान से कहा है कि स्टार बनने पर नहीं बल्कि अभिनय पर अपना ध्यान लगाए। 

पिता सैफ ने बेटी सारा...- India TV Hindi
पिता सैफ ने बेटी सारा अली खान को दी ये नसीहत

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान से कहा है कि स्टार बनने पर नहीं बल्कि अभिनय पर अपना ध्यान लगाए। जब सैफ से पूछा गया कि अपनी बेटी सारा को उनके करियर के लिए उन्होंने क्या नसीहत दी है? इस पर सैफ ने कहा, "मैं हमेशा उन्हें स्टार बनने पर नहीं बल्कि अभिनय पर ध्यान केन्द्रित करने और अपनी वास्तविकता को बनाए रखने की सलाह दी है।"

पीयूष गोयल ने फिल्मों को ट्रेन पर प्रमोट करने का दिया आमंत्रण

जहां तक रही लोकप्रियता की बात तो सैफ ने इस पर कहा कि उन्हें मशहूर होना पसंद नहीं है और वह प्रसिद्धि को कार्यो को करने में आने वाली बाधा के रूप में देखते हैं।

Housefull 4 Express: 17 घंटे की जर्नी में अक्षय कुमार की बेटी ने ट्रेन में खुद को यूं किया एंटरटेन

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लोकप्रियता परेशान कर देने वाली लगती है क्योंकि यह उन्हें शहर में घूमने और अपनी मनपसंद चीज को करने से रोकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन