1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म

 Published : Jul 17, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 04:21 pm IST

नब्बे के दशक में अपने जोश और अलग शैली के लिए जानी जाने वाली ममता ने 'करण अर्जुन', 'बाजी' और 'चाइना गेट' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया था।

mamta kulkarni- India TV Hindi
 ममता कुलकर्णी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के विवादास्पद जीवन पर आधारित एक फिल्म बनने वाली है। इस पूर्व अभिनेत्री के जीवन पर आधारित बिलाल सिद्दीकी की पुस्तक, 'द स्टारडस्ट अफेयर' के अधिकार निर्माता निखिल द्विवेदी ने ले लिए हैं।

एक सूत्र ने बताया, "निखिल ने बिलाल सिद्दीकी की किताब 'द स्टारडस्ट अफेयर' के अधिकार ले लिए हैं। यह किताब ममता कुलकर्णी के उतार-चढ़ाव भरे और घटनापूर्ण जीवन पर आधारित है। एक बॉलीवुड स्टार से लेकर कथित अंडरवल्र्ड लिंक के जरिए 'गॉडमदर' बनने तक ममता कुलकर्णी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। इस फिल्म को बनाने को लेकर निखिल सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक आधिकारिक घोषणा करेंगे।"

ममता कुलकर्णी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म
Image Source : IANSममता कुलकर्णी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म

नब्बे के दशक में अपने जोश और अलग शैली के लिए जानी जाने वाली ममता ने 'करण अर्जुन', 'बाजी' और 'चाइना गेट' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया था।

अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि बॉलीवुड से गायब होने के बाद वह केन्या के नैरोबी में बस गई है और आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं। हालांकि, एक कथित ड्रग रैकेट के सिलसिले में कुछ साल पहले उसका नाम फिर से सामने आया था।

सूत्र ने कहा, "फिल्म की स्क्रिप्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन