1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर के स्टूडियो के बाद अब ये मशहूर स्टूडियो हुआ जलकर खाक !

आर के स्टूडियो के बाद अब ये मशहूर स्टूडियो हुआ जलकर खाक !

 Published : Jan 07, 2018 09:16 am IST,  Updated : Jan 07, 2018 09:16 am IST

स्टूडियो के अंदर 2 मशहूर सीरियल 'बेहद' और 'हासिल' की शूटिंग चल रही थी, जैसे ही आग लगी सीरियल के हीरो-हीरोइन भागने लगे।

cinevista studio- India TV Hindi
cinevista studio Image Source : PTI

मुंबई: अभी इस घटना को ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब राज कपूर का मशहूर आर के स्टूडियो जलकर खाक हो गया था। स्टूडियो जलने से करोड़ों का नुकसान हुआ था। गनीमत थी कि किसी की जान नहीं गई। अब एक और मशहूर स्टूडियो जलकर खाक हो गया है। शनिवार को सिनेविस्टा स्टूडियो भी जलकर खाक हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बीएमसी के आपदा नियंत्रण के अनुसार, उत्तर मुंबई के कांजुरमार्ग इलाके में स्थित स्टूडियो में रात लगभग आठ बजे आग लगी, और आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

आग ने स्टूडियो के 3,000 वर्ग फुट के भूतल के साथ ही प्रथम तल को अपनी चपेट में ले लिया, जहां आमतौर पर शूटिंग होती है। आग में बिजली के तार, लाइट्स और स्टूडियो के अन्य उपकरण खाक हो गए। आग के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।

स्टूडियो के अंदर 2 मशहूर सीरियल 'बेहद' और 'हासिल' की शूटिंग चल रही थी, जैसे ही आग लगी सीरियल के हीरो-हीरोइन भागने लगे, उन्हें तत्काल बाहर निकाल लिया गया। पिछले सितंबर में चेम्बूर स्थित प्रसिद्ध आर.के. स्टूडियो में एक शूटिंग फ्लोर और बालीवुड के कपूर परिवार से संबंधित कुछ अनमोल स्मृति चिन्ह खाक हो गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन