1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Flashback 2017: अनुष्का से लेकर भारती सिंह तक, इस साल दुल्हन बनीं ये एक्ट्रेसेस

Flashback 2017: अनुष्का से लेकर भारती सिंह तक, इस साल दुल्हन बनीं ये एक्ट्रेसेस

 Published : Dec 27, 2017 07:08 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 08:19 pm IST

2017 शादियों का साल रहा है, इस साल कई सेलिब्रिटीज ने शादी रचाई है। किसी ने छिपकर तो किसी ने धूमधाम से लेकिन दुल्हन हर बार खूबसूरत लगी है। साल 2017 खत्म होने को है आइए हम आपको बताते हैं, इस साल कौन-कौन से फिल्मी सितारे हैं जिन्होंने शादी की है।

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS - India TV Hindi
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

नई दिल्ली: 2017 शादियों का साल रहा है, इस साल कई सेलिब्रिटीज ने शादी रचाई है। किसी ने छिपकर तो किसी ने धूमधाम से लेकिन दुल्हन हर बार खूबसूरत लगी है। साल 2017 खत्म होने को है आइए हम आपको बताते हैं, इस साल कौन-कौन से फिल्मी सितारे हैं जिन्होंने शादी की है।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

विराट अनुष्का
विराट अनुष्का

इस साल सबसे ज्यादा जिस शादी ने सुर्खियां बटोरी हैं वो है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली की शादी। चाहे इटली में हुई शादी हो या फिर 21 दिसंबर को दिल्ली में हुआ रिसेप्शन जहां पीएम मोदी पहुंचे थे, या फिर 26 दिसंबर को मुंबई में हुआ ग्रैंड रिसेप्शन जहां बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होने पहुंची, हर इवेंट पर इस शादी को मीडिया से खूब कवरेज मिला।

नागा चैतन्य-समांथा रुथ प्रभु

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

साउथ सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी भी साल 2017 की चर्चित शादियों में से एक है। दोनों ने पहले गोवा में हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की उसके बाद, हैदराबाद में कैथोलिक अंदाज में शादी की। इसके बाद ये जोड़ा 40 दिनों के हनीमून पर निकल गया।

जहीर खान-सागरिका घटगे

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

विराट कोहली से पहले क्रिकेटर जहीर खान ने ‘चक दे इंडिया’ फेम बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घटगे से 23 नवंबर को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने मुंबई के ताज महल पैलेस में 27 नवंबर को ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। दोनों के रिसेप्शन और हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस शादी में विराट और अनुष्का भी हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

भारती सिंह-हर्ष लिंबाच्या

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाच्या के साथ 3 दिसंबर को शादी की। इनकी शादी के हर फंक्शन का वीडियो ‘भारती की शादी’ नाम से यू-ट्यूब पर डाला जा रहा था। जिसमें शादी की रस्में तो दिखाई ही जा रही थीं, साथ ही कई सितारे भारती की शादी पर बोलते दिख रहे थे। शादी से पहले भारती और हर्ष के प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें भी खूब पसंद की गई थीं।

वत्सल सेठ-इशिता दत्ता

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

अभनेत्री तनुश्री दत्त की बहन और कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' में लीड रोल निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता दत्ता ने अपनी फिल्म की रिलीज से कुछ दिनों पहले ही ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता वत्सल सेठ से शादी कर ली। इस शादी में अजय देवगन और काजोल मुख्य अतिथि थे।

रिया सेन-शिवम तिवारी

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन ने भी अचानक अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी करके सबको चौंका दिया। शादी के बाद रिया ने पति के साथ लिप-लॉक की तस्वीर शेयर करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

आशका गोराडिया-ब्रेंट ग्लोब

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

दिसंबर में ही टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने ब्रेंट ग्लोब से शादी की थी। यह स्टार वेडिंग भी काफी लाइमलाइट में रही। आशका गोराडिया-ब्रेंट ग्लोब ने हिंदू और कैथोलिक दोनों अंदाज में शादी की। इन दोनों की तस्वीरें भी खूब पसंद की गई।

नील नितिन मुकेश-रुकमणी सहाय

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने 9 फरवरी 2017 को रुक्मणी सहाय से शादी की थी। इन दोनों की शादी की रस्में 3 दिनों तक चली थीं। शादी के बाद इन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें कई जाने-माने सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे।

पूजा बनर्जी-संदीप सेजवाल

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप सेजवाल से 28 फरवरी 2017 को शादी कर ली। संदीप सेजवाल स्विमर है और उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता है। दोनों अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

सौम्या सेठ-अरुण कपूर

YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS
YEAR ENDER 2017 MARRAIGE ACTRESS CRICKETRS

टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने भी 15 जनवरी 2017 को  ब्वॉयफ्रेंड अरुण कपूर से यूएस में गुपचुप शादी कर ली। शादी हिंदू रीति रिवाजों से हुई थी, जिसमें सौम्या और अरुण के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन