1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जूनियर एनटीआर की फिल्म के लिए बनाया गया इतना महंगा सेट

जूनियर एनटीआर की फिल्म के लिए बनाया गया इतना महंगा सेट

 Published : Jun 08, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 07:04 pm IST

जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी तेलुगू एक्शन ड्रामा 'जय लव कुश' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए राजमहल की तरह का एक बेहद शानदार और भव्य सेट तैयार करवाया है।

ntr- India TV Hindi
ntr

हैदराबाद: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी तेलुगू एक्शन ड्रामा 'जय लव कुश' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए राजमहल की तरह का एक बेहद शानदार और भव्य सेट तैयार करवाया है। सूत्रों के हवाले से इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिल्म यूनिट के सूत्र का कहना है कि, "इस सेट को रामोजी फिल्म सिटी में बनाया गया है। यह एक राजमहल की तरह भव्य दिखने वाला है। दूसरे भाग के कई हिस्से इस सेट पर शूट होंगे, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है।"

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर तीन भूमिकाएं निभाते हुए नजर आने वाले हैं। अपने किरदारों के लिए, वह कृत्रिम पोशाकों को पहने हुए दिखाए देंगे और उनके इस लुक को हॉलीवुड के मेकअप कलाकार वेंस हार्टवेल द्वारा संभाला गया है। हार्टवेल फिल्मों में अपने कार्य के लिए लोकप्रिय हैं जिनमें 'द लार्ड ऑफ द रिंग्स' की तीनों कड़ी और 'शटर आइसलैंड' शामिल हैं।

बॉबी द्वारा निर्देशित फिल्म को जूनियर एटीआर के भाई कल्याणराम के बैनर एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। राशि खन्ना और निवेथा थामस फिल्म में केंद्रीय किरदार निभा रही हैं। गौतम रोडे करने जा रहे हैं अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन