1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोटबंदी के बावजूद फोर्स-2 ने दिखाया दम, की अच्छी कमाई

नोटबंदी के बावजूद फोर्स-2 ने दिखाया दम, की अच्छी कमाई

 Written By: IANS
 Published : Nov 21, 2016 08:04 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 08:04 pm IST

जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'फोर्स-2' ने पहले ही वीकेंड में नोटबंदी के बावजूद 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सिनेमाघरों ने टिकटों की कीमत कम कर दी है।

Force 2- India TV Hindi
Force 2

मुंबई: जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'फोर्स-2' ने पहले ही वीकेंड में नोटबंदी के बावजूद 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सिनेमाघरों ने टिकटों की कीमत कम कर दी है। 

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टिकट की कीमत कम होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। अगर टिकटों की कीमत घटाई नहीं जाती तो आम दिनों के हिसाब से फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ता। आलोचकों के साथ ही लोगों ने भी फिल्म की बेहद प्रशंसा की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। 

इसे भी पढ़े:- 'Force 2' Movie Review: एक्शन और थ्रिल से भरपूर, लेकिन कमजोर कहानी

शुक्रवार को फिल्म ने 6.05 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.50 करोड़ रुपये और रविवार को 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। जॉन अब्राहम और सोनाक्षी का ऐक्शन अवतार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं खलनायक बने ताहिर राज भसीन को भी अपनी भूमिका के लिए सराहना मिल रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन