1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेस 3 एक्टर फ्रेडी दारूवाला के घर आया बेबी ब्वॉय, इस तरह खुशी की जाहिर

रेस 3 एक्टर फ्रेडी दारूवाला के घर आया बेबी ब्वॉय, इस तरह खुशी की जाहिर

 Published : Feb 12, 2019 11:42 am IST,  Updated : Feb 12, 2019 11:49 am IST

रेस 3 एक्टर फ्रेडी दारूवाला पिता बन गए हैं। फ्रेडी ने पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं और मेरी पत्नी माता-पिता बन गए है, हमारे घर एक बेबी ब्वॉय हुआ है।

Freddy Daruwala- India TV Hindi
Freddy Daruwala

नई दिल्ली: रेस 3 एक्टर फ्रेडी दारूवाला पिता बन गए हैं। फ्रेडी ने पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं और मेरी पत्नी माता-पिता बन गए है, हमारे घर एक बेबी ब्वॉय हुआ है। बता दें कि फ्रेडी का यह पहला बच्चा है और वह अपने बच्चे को लेकर खासा उत्साहित है। बता दें कि 6 साल पहले फ्रेडी ने क्रिस्टल वेरिवा से शादी की थी।  फ्रेडी रेस 3 से पहले अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम के साथ हॉलीडे और फोर्स 2 में भी नजर आ चुके हैं।

बता दें कि फ्रेडी एक पारसी परिवार से संबंधित हैं। उन्होंने फिल्म “मम्मी पंजाबी” में सेक्सी सैम की भूमिका निभाते हुए, वर्ष 2011 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
मनोरंजन उद्योग में प्रवेश करने से पहले उन्होंने एक मॉडल के रूप में काम किया।

वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पसंदीदा मॉडल हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वर्ष 2007 में, उन्होंने हेवर्ड मिस्टर इंडिया वर्ल्ड में भाग लिया और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने निविया, रेमंड्स, रिलायंस, लिबर्टी, टिक-टैक, इत्यादि विभिन्न कंपनियों के लिए विज्ञापन किए हैं। उन्हें बाइक चलाना बहुत पसंद है, जिसके चलते उनके पास बहुत सारी लग्ज़री बाइकों का एक विशाल संग्रह है। वह रॉक संगीत के बहुत बड़े प्रसंशक हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन