1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर से लेकर आयुष्मान खुराना तक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अनिल कपूर से लेकर आयुष्मान खुराना तक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 Published : Jun 26, 2019 07:13 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 07:16 pm IST

अर्जुन कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Arjun kapoor birthday wishes- India TV Hindi
Arjun kapoor birthday wishes Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) के 34वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके परिवार के सदस्यों अंशुला कपूर, अनिल कपूर और सोनम कपूर ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और फिल्म जगत से ताल्लुक रखने वाले आयुष्मान खुराना और कुब्रा सैत जैसे दोस्तों ने भी उनकी सफलता की कामना की। फिल्मकार बोनी कपूर के बेटे अर्जुन फिलहाल इस खास अवसर पर मलाइका अरोड़ा संग छुट्टियां मनाने कहीं बाहर गए हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने अर्जुन को शुभकामनाएं दीं : 

जाह्नवी कपूर ने अर्जुन कपूर के लिए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थ डे अर्जुन भाईया। लव यू सो मच, हमेशा प्यार देने के लिए, वो शख्स जो आप हैं और हमेशा जो आप जोक्स सुनाते हैं। कभी-कभी ये जोक्स मुझपर होते हैं।

अनिल कपूर : हैप्पी बर्थडे चाचू अर्जुन। तुमने हमें हर दिन खुश रखा! हर चीज में अपना 100 प्रतिशत देते हो! मैं उम्मीद करता हूं कि तुम आगे बढ़ते रहो और हर बाधा को पार कर सफलता तक पहुंचो जिसके तुम हकदार हो! ढेर सारा प्यार!

सोनम कपूर : आप मेरी जिंदगी में ढेर सारी खुशी और पागलपन लाए हो। जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन और मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।

आयुष्मान खुराना : जन्मदिन मुबाकर हो दोस्त एके अर्जुन कपूर! छुट्टियां अच्छे से मनाओ।

फराह खान : जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन कपूर। तुम्हारे सफर पर बहुत गर्व है। तुम जितना सोचते हो, उससे कहीं ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं।

कृति सैनन : जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं अर्जुन कपूर। मेरे अब तक के सबसे रोचक सह-कलाकारों में से एक हैं आप। 

गुरु रंधावा : मेरे भाई अर्जुन कपूर को जन्मदिन मुबारक। भाई आपको ढेर सारा प्यार।

कुब्रा सैत : हैप्पी बर्थडे अर्जुन।

दिव्या दत्ता : जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन। ढेर सारा प्यार और खुशियां।

मनीष पॉल : हैप्पी बर्थडे अर्जुन! ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे..हमेशा चमचमाते रहो।

अनूप जलोटा : 'हुआ छोकरा जवान रे!'

Also Read:

'कबीर सिंह' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, शाहिद कपूर ने फैन्स को ऐसे कहा शुक्रिया

स्लो मोशन नहीं फास्ट फॉरवर्ड मोड में साइकिल चलाते दिखें सलमान खान, देखिए वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन