1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौतम गुलाटी ने उर्वशी रौतेला संग फेरे लेते हुए तस्वीर शेयर की, यूजर से पूछा ये सवाल

गौतम गुलाटी ने उर्वशी रौतेला संग फेरे लेते हुए तस्वीर शेयर की, यूजर से पूछा ये सवाल

 Published : Jul 04, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 01:36 pm IST

'वर्जिन भानुप्रिया' में उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी के अलावा अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता, बृजेंद्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला जैसे कलाकार भी हैं।

गौतम और उर्वशी की फोटो हुई वायरल- India TV Hindi
गौतम और उर्वशी की फोटो हुई वायरल Image Source : INSTAGRAM: @WELCOMETOGAUTHAMCITY

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों शादी के मंडप में सात फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं। अगर इस तस्वीर को देखकर आपके मन में ख्याल आ रहा है क्या दोनों ने शादी कर ली तो आपके बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं।

दरअसल, गौतम और उर्वशी जल्द ही एक मूवी में नज़र आने वाले हैं, जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया है। ये फोटो इसी फिल्म के सीन से ली गई है, जो वायरल हो रही है।

क्या उर्वशी रौतेला की नई फिल्म हॉलीवुड स्टार एम्मा स्टोन की 'ईजी ए' से प्रेरित है?

गौतम गुलाटी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मुबारक नहीं बोलगे? दोस्तों हमारी फिल्म वर्जिन भानुप्रिया आ रही है। उम्मीद करता हूं कि आपको ये पसंद आएगी।"

'वर्जिन भानुप्रिया' में उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी के अलावा अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता, बृजेंद्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला जैसे कलाकार भी हैं।

अजय लोहान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को हनवंत खत्री और ललित कीरी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इसे 16 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन