1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उम्र में 14 साल छोटी पंखुड़ी अवस्थी संग शादी करने जा रहे हैं गौतम रोडे, मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने

उम्र में 14 साल छोटी पंखुड़ी अवस्थी संग शादी करने जा रहे हैं गौतम रोडे, मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 05, 2018 10:49 am IST,  Updated : Feb 05, 2018 10:49 am IST

गौतम रोडे और अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी आज यानी 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब खबर आई है कि ये दोनों भी राजस्थान के अलवर में सात फेरे लेने वाले हैं। इनकी शादी को लेकर खूब जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

Gautam- India TV Hindi
Gautam

नई दिल्ली: बॉलीवुड और छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता गौतम रोडे और अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी आज यानी 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज कल अभिनय जगत के सितारों के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर काफी क्रेज बढ़ता जा रहा है। अब खबर आई है कि ये दोनों भी राजस्थान के अलवर में सात फेरे लेने वाले हैं। इनकी शादी को लेकर खूब जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है कि इन्होंने पिछले साल ही अपनी सगाई की जानकारी फैंस को दी थी। इसके बाद से ही दोनों के प्रंशसकों को इनके इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार था।

बता दें कि इन दोनों की मुलाकात धारावाहिक 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। इसके बाद से ही दोनों की खूबसूरत कैमिस्ट्री को लेकर काफी सुर्खियां बनी हुई थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अपने इस रिश्ते पर खुलकर कोई बात नहीं की थी। फिलहाल अब इनकी मेंहदी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।

छोटे पर्दे पर 'सरस्वती चंद्र' और 'नच बलिए' जैसे शोज के जरिए दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाने के बाद गौतम ने पिछले दिनों बड़े पर्दे की ओर भी रुख किया है। उन्हें कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'अक्सर 2' में देखा गया था। दूसरी ओर पंखुड़ी की बात करें तो उन्हें धारावाहिक 'रज़िया सुल्तान' में देखा गया था। अपने फैंस के बीच वह नाम से भी लोकप्रिय हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन