1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Godzilla vs Kong Box Office: 'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' ने पहले ही दिन दी 'रूही' और 'मुंबई सागा' को मात, हुई है करोड़ों की ओपनिंग

Godzilla vs Kong Box Office: 'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' ने पहले ही दिन दी 'रूही' और 'मुंबई सागा' को मात, हुई है करोड़ों की ओपनिंग

 Published : Mar 26, 2021 11:50 am IST,  Updated : Mar 26, 2021 03:02 pm IST

'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' ने भारत में पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग हासिल की। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 6.4 करोड़ रुपये कमा लिए।

Godzilla vs Kong - India TV Hindi
Godzilla vs Kong  Image Source : MOVIE POSTER

'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' ने भारत में पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग हासिल की। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 6.4 करोड़ रुपये कमा लिए। गॉडजिला फिल्म फ्रैंचाइजी, 'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' की तीसरी किस्त है, जो बुधवार को भारत में रिलीज हुई। फिल्म में अलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड, मिली बॉबी ब्राउन, रेबेका हॉल, इजा गोंजालेज और डेमियन बिचिर ने भूमिका निभाई है।

डेनजिल डायस, वीपी और एमडी, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स इंडिया ने कहा, "हम शुरुआती नंबरों और फिल्म के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं। यह साबित करता है कि 'गॉडजिला बनाम कॉन्ग' जैसी फिल्मों को सिनेमा स्क्रीन में दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।"

कमल ज्ञानचंदानी, सीईओ, पीवीआर पिक्चर्स ने कहा, "इस फिल्म के लिए अभूतपूर्व प्रतिक्रिया इस विश्वास की पुष्टि करता है कि लिंग, सीमाओं और आयु-समूहों से ऊपर उठकर लोगों में सिनेमा को लेकर जबरदस्त आत्मीयता है। हम शानदार प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं।"

सिनेपॉलिस इंडिया के सीईओ देवांग संपत कहते हैं, "फिल्म ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है। यह हॉलीवुड की सबसे बड़ी पोस्ट कोविड ओपनिंग बन गई है। टीम को बहुत-बहुत बधाई।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन