1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. GOLD Box Office collection Week 3: बरकरार है अक्षय कुमार का जादू, अब तक हो चुकी है इतनी कमाई

GOLD Box Office collection Week 3: बरकरार है अक्षय कुमार का जादू, अब तक हो चुकी है इतनी कमाई

 Published : Sep 06, 2018 11:39 am IST,  Updated : Sep 06, 2018 11:39 am IST

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गोल्ड' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया गया है। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। अब तीसरे हफ्ते में भी इसका कारोबार जारी है।

GOLD Box Office collection Week 3- India TV Hindi
GOLD Box Office collection Week 3

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गोल्ड' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया गया है। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। अब तीसरे हफ्ते में भी इसका कारोबार जारी है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 107 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिल्मकार रीमा कागती के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले हॉकी ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर आधारित है। अब फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के तीसरे हफ्ते का कारोबार बताया है।

तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक, "फिल्म 'गोल्ड' का तीसरा हफ्ता, शुक्रवार- 45 लाख, शनिवार- 82 लाख, रविवार- 1.20 करोड़, सोमवार- 55 लाख, मंगलवार- 35 लाख, कुल- 107.37 करोड़ रुपए। पहला हफ्ता- 89.30 करोड़, दूसरा हफ्ता- 14.70 करोड़, तीसरा हफ्ता- 3.37 करोड़, कुल कमाई अब 107.37 करोड़ रुपए जा पहुंची है।" सिर्फ इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने अंत में इसे 'हिट' फिल्म भी बता दिया है।

गौरतलब है कि यह अक्षय की 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली 9वीं फिल्म साबित हो गई है। इसमें अक्षय के साथ छोटे पर्दे की 'नागिन' मौनी रॉय भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन