1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नई पीढ़ी संग काम करने को लेकर बोले गोविंदा

नई पीढ़ी संग काम करने को लेकर बोले गोविंदा

 Published : Oct 31, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 03:09 pm IST

गोविंदा अपनी पिछली कुछ फिल्मों से एक बार फिर पर्दे पर कदम रखा, लेकिन वह पहले जैसा ज्यादा जादू अपने फैंस पर नहीं चला पाए हैं। अब गोविंदा ने अपनी अगली फिल्म 'फ्राई डे' की शूटिंग शुरू कर दी है।

Govinda- India TV Hindi
Govinda

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता गोविंदा अपनी पिछली कुछ फिल्मों से एक बार फिर पर्दे पर कदम रखा, लेकिन वह पहले जैसा ज्यादा जादू अपने फैंस पर नहीं चला पाए हैं। अब गोविंदा ने अपनी अगली फिल्म 'फ्राई डे' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके अलावा कुछ नए कालाकार भी नजर आने वाले हैं। इसे लेकर गोविंदा का कहना है कि, नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम करना 'शानदार' रहता है।

गोविंदा ने मंगलवार को एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अभिनेता वरुण शर्मा, निर्देशन अभिषेक डोगरा और फिल्म 'फ्राई डे' के क्लैप बोर्ड के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "निर्देशक, फिल्म निर्माता, अभिनेता और तकनीशियनों की नई पीढ़ी के साथ काम करना बेहतरीन है। 'फ्राई डे', अभिषेक डोगरा, वरुण शर्मा।"

वहीं वरुण ने लिखा, "गोविंदा सर के साथ काम करना शानदार अनुभव है। यह 'फ्राई डे' है। अभिषेक डोगरा मुस्कुराहट फैलाने का समय है।" डोंगरा के साथ यह वरुण की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों वर्ष 2015 की फिल्म 'डॉली की डोली' में साथ काम कर चुके हैं। इसमें सोनम कपूर, पुलकित सम्राट, मोहम्मद जीशान अयूब और राजकुमार राव जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे। (‘फिरंगी’ के लिए दुआ मांगने गर्लफ्रेंड संग शिरडी पहुंचे कपिल शर्मा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन