1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुड्डन..तुमसे ना हो पाएगा' में एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हुए रेहान रॉय

गुड्डन..तुमसे ना हो पाएगा' में एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हुए रेहान रॉय

 Published : Nov 11, 2018 11:56 pm IST,  Updated : Nov 11, 2018 11:57 pm IST

जी टीवी के धारावाहिक 'गुड्डन..तुमसे ना हो पाएगा' के लिए एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान अभिनेता रेहान रॉय घायल हो गए और मामूली रूप से जल भी गए।

Rehaan Ray- India TV Hindi
Rehaan Ray Image Source : INSTRAGRAM/REHAAN RAY

नई दिल्ली: जी टीवी के धारावाहिक 'गुड्डन..तुमसे ना हो पाएगा' के लिए एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान अभिनेता रेहान रॉय घायल हो गए और मामूली रूप से जल भी गए। रेहान सेट पर दिवाली विशेष एपिसोड की तैयारी करने के दौरान घायल हुए। उन्होंने किरदार को बखूबी निभाने व वास्तविकता का पुट लाने के लिए इलेक्ट्रिक लैंप के बजाय मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल किया। लेकिन जलता दिया रेहान के घायल होने का कारण बन गया।

इस घटना के बारे में रेहान ने कहा, "बतौर अभिनेता अच्छे दृश्य के लिए जोखिम लेना पड़ता है। सही दृश्य पाने के लिए मैंने निर्देशक और टीम से वास्तविक दिया का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।"

उन्होंने कहा, "मैं ज्यादातर वास्तविक तरीके से दृश्यों को फिल्माना पसंद करता हूं और निश्चित रूप से सुरक्षा को ध्यान में रखता हूं। मैं उस खास दृश्य की शूटिंग के दौरान घायल हो गया, लेकिन उस दृश्य के अच्छे से फिल्माए जाने के लिए मुझे लगता है कि थोड़ा दर्द सहना उचित है।"

अभिनेता शो में फिलहाल पुलिस कांस्टेबल पर्व की भूमिका निभा रहे हैं।

(इनपुट आईएएनएस)

अक्षय कुमार की 6 साल की बेटी नितारा ने कर दिखाया अनोखा कारनामा, लाखों बार देखा जा चुका है ये Video

कंगना रनौत ने फिल्म 'पंगा' शूटिंग शुरु की, शुरु होगी ऋचा चड्ढा सहित इन सितारों के बीच जंग

सेल्फी मौसी' के नाम से फेमस कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी से की सगाई, तस्वीरें आईं सामने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन