1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुल पनाग ने '21 दिन नो शुगर' चैलेंज में हिस्सा लिया

गुल पनाग ने '21 दिन नो शुगर' चैलेंज में हिस्सा लिया

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2020 10:32 pm IST,  Updated : May 28, 2020 10:40 pm IST

गुल पनाग वेब शो 'पाताल लोक' में दिखाई दे रही हैं। यह शो अमेजॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

गुल पनाग ने '21 दिन नो...- India TV Hindi
गुल पनाग ने '21 दिन नो शुगर' चैलेंज में हिस्सा लिया Image Source : INSTAGRAM

 मुंबई: अभिनेत्री गुल पनाग अपनी सेहत की देखभाल प्रथामिकता के साथ करती हैं। लॉकडाउन के दौरान अभिनेत्री खुद को और अपने छोटे बेटे को फिट रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। गुरुवार को गुल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक-दो वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने चीनी का इस्तेमाल कम कर दिया है।

उन्होंने कहा, "मैंने लॉकडाउन के बाद से चीनी का इस्तेमाल काफी हद तक बंद कर दिया है। वह (बेटा) मीठी चीजों की ज्यादा परवाह नहीं करता है। और हमने अभी तक निहाल को चीनी नहीं खिलाया है।" गुल ने लिखा, "मैं रोज रात दही में एक चम्मच चीनी का सेवन करती थी। इसके लिए कोई वास्तविक आवश्यकता नहीं है। इसलिए मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं (21 दिन नो शुगर)।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, गुल वर्तमान में वेब शो 'पाताल लोक' में दिखाई दे रही हैं। यह शो अमेजॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन