1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली ब्वॉय' के एमसी शेर चले रणवीर सिंह के नक्शे कदम पर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

'गली ब्वॉय' के एमसी शेर चले रणवीर सिंह के नक्शे कदम पर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 Published : Apr 17, 2019 11:21 pm IST,  Updated : Apr 17, 2019 11:21 pm IST

 फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय में उनके साथ काम कर चुके सिद्धांत चतुर्वेदी को अब यशराज बैनर की कंपनी टैलेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत साइन किया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह का काम भी यशराज कंपनी की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ही देखती है।

एमसी शेर- India TV Hindi
एमसी शेर

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय में उनके साथ काम कर चुके सिद्धांत चतुर्वेदी को अब यशराज बैनर की कंपनी टैलेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत साइन किया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह का काम भी यशराज कंपनी की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ही देखती है।

फिल्म गली ब्वॉय में एमसी शेर के तौर पर नजर आ चुके सिद्धांत चतुर्वेदी ने उनके अभिनय के दम पर सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे लोगों के मन मस्तिष्क पर एक अमिट छाप छोड़ी थी। सिद्धांत चतुर्वेदी के पहले यश राज फिल्म की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह जैसे कलाकारों का काम देखती है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि सिद्धांत चतुर्वेदी को यश राज बैनर की किसी फिल्म के लिए भी साइन किया गया है अथवा मात्र उन्हें टैलेंट मैनेजमेंट के लिए साइन किया गया है।

गौरतलब है कि यशराज अपने टैलेंट कंपनी के माध्यम से ना सिर्फ बॉलीवुड के इन उभरते कलाकारों को अवसर देता है। बल्कि उन्हें कई बड़े-बड़े फिल्मी घरानों में प्रोत्साहित भी करता है कि वह उनके आगामी फिल्मों में उनके टैलेंट को अवसर दें। सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म गली बॉय में अपने अभिनय से सबका दिल जीता था और उसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफ़र आये। ज़ोया अख्तर की इस फिल्म में आलिया भट्ट की भी अहम् भूमिका थी l

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन