1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुरदास मान के बेटे की शादी में लोगों को याद आए रणवीर-दीपिका, ये है संयोग

गुरदास मान के बेटे की शादी में लोगों को याद आए रणवीर-दीपिका, ये है संयोग

 Published : Feb 01, 2020 01:13 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 01:13 pm IST

गुरदास मान के बेटे गुरिक मान की पूर्व मिस इंडिया सिमरन कौर से शादी हो गई है। इस शादी का रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी से खास कनेक्शन है।

gurdaas maan son wedding- India TV Hindi
गुरदास मान के बेटे गुरिक की शादी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे।

पंजाबी सिंगर गुरदास मान के बेटे गुरिक मान बीती रात  पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स सिमरन कौर मुंडी से शादी के बंधन में बंध गए हैं। शुक्रवार को शादी की सारी रस्में पंजाबी तरीके से हुई हैं। शादी के बाद होटल नीमराना में लंच की व्यवस्था की गई थी, जहां विदेशियों के लिए अलग मेन्यू था। गुरिक और सिमरन की शादी में परोसे गए खाने का रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से कनेक्शन है।

शादी में उसी केटरर (संजय वजीरानी) ने मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम किया था जिन्होंने रणवीर-दीपिका की शादी में केटरिंग की  थी।  वेलकम ड्रिंक्स में टैमारिंड मैगरीटा था। क्लासिकल डिश में वेजिटेरियन मेहमानों के लिए भिंडी कुरकुरी और दाल बुखारा तो वहीं नॉन वेजिटेरियन मेहमानों के लिए मुर्ग ईरानी टिक्का और अमृतसरी फिश फ्राई परोसी गई। मीठे में मूंग दाल का हलवा, चाकलेट आइसक्रीम सहित 21 मीठे परोसे गए थे।

विक्की कौशल, बादशाह, जैजी बी, बब्बू मान, सरगुन मेहता, सुनील ग्रोवर, मीका सिंह, दलजीत दोसांझ जैसे कई सेलिब्रिटीज ने धमाल मचाया। शादी में बॉलीवुड के साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी शरीक हुई थीं।सोशल मीडिया पर सभी सितारों की शादी में मस्ती करते हुए फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं।

शादी में सिमरन ने रेड और ग्रीन कलर का हैवी लहंगा पहना था। साथ ही हैवी ज्वैलरी पहनी थी। वहीं गुरिक ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी।

देखें शादी की तस्वीरें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन