1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव की सफलता पर हंसल मेहता हैं काफी खुश

राजकुमार राव की सफलता पर हंसल मेहता हैं काफी खुश

 Published : Nov 23, 2020 03:58 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 03:58 pm IST

 साल 2013 में आई हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' ने राजकुमार राव को पहचान दिलाई थी। इसके अलावा, ये दोनों 'सिटीलाइट्स', 'अलीगढ़', 'बोस : डेड/अलाइव', 'ओमेर्ता' और हालिया डिजिटली रिलीज फिल्म 'छलांग' में साथ काम कर चुके हैं।

hansal mehta- India TV Hindi
राजकुमार राव की सफलता पर हंसल मेहता हैं काफी खुश Image Source : INSTAGRAM- RAJKUMMAR/HANSAL

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता का कहना है कि अभिनेता राजकुमार राव की सफलता उन्हें एक खुशहाल पिता के जैसा अनुभव कराता है। राजकुमार ने साल 2010 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, हालांकि साल 2013 में आई हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' ने उन्हें पहचान दिलाई थी। इसके अलावा, ये दोनों 'सिटीलाइट्स', 'अलीगढ़', 'बोस : डेड/अलाइव', 'ओमेर्ता' और हालिया डिजिटली रिलीज फिल्म 'छलांग' में साथ काम कर चुके हैं।

एक अभिनेता के तौर पर राजकुमार के विकास पर बात करते हुए मेहता ने आईएएनएस को बताया, "सबसे अच्छी बात यह है कि राजकुमार अभी भी बेहद विनम्र और उदार हैं और एक अभिनेता के रूप में ये गुण हमेशा उनमें रहे हैं। वह पहले जैसे ही हैं, बदला बस इतना ही है कि राजकुमार काफी मशहूर हो गए हैं।"

उन्होंने याद किया कि किस तरह से वह और राजकुमार सड़कों पर आराम से घूमते हुए किसी दृश्य को फिल्माया करते थे। उन्होंने आगे कहा, "हालांकि अब ऐसा संभव नहीं है। मुझे लगता है कि सफलता अपने साथ कुछ सीमाएं लेकर आती हैं, लेकिन उनकी सफलता से मुझे खुशी मिलती है। मुझे एक खुशहाल पिता की तरह महसूस होता है।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन