1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' की तुलना हो रही है 'स्कैम 1992' से, जानिए हंसल मेहता ने क्या कहा

अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' की तुलना हो रही है 'स्कैम 1992' से, जानिए हंसल मेहता ने क्या कहा

 Published : Mar 19, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 04:43 pm IST

हंसल मेहता की टिप्पणी उसी दिन आई है जिस दिन 'द बिग बुल' का ट्रेलर निर्माता अजय देवगन ने ट्विटर पर लॉन्च किया।

scam 1992, the big bull- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' की तुलना हो रही है 'स्कैम 1992' से Image Source : TWITTER

मुंबई: फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने शुक्रवार को अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'स्कैम 1992' के साथ नेटिजेन द्वारा अभिषेक बच्चन-स्टारर फिल्म 'द बिग बुल' की तुलना किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह फिल्म और सीरीज 1992 के सिक्योरिटीज स्कैम और स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है। हंसल मेहता की टिप्पणी उसी दिन आई है जिस दिन 'द बिग बुल' का ट्रेलर निर्माता अजय देवगन ने ट्विटर पर लॉन्च किया।

अपने ट्वीट संदेश में हंसल मेहता ने कहा, "कृपया अनुचित तुलना न करें। एक ही कहानी पर कई किस्से हो सकते हैं। प्रत्येक कहानीकार का अपना तरीका होगा और उसे दूसरे से बिल्कुल इतर देखा जाना चाहिए। इस फिल्म में मेरे शो की तरह ही कई प्रतिभाएं शामिल हैं। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और वे आपका प्यार पाने के हकदार हैं।"

उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा, "अभूतपूर्व अभिनेताओं के साथ बहुत ही दिलचस्प ट्रेलर। आप शानदार फॉर्म में हैं जूनियर बच्चन।"

मेहता का ट्वीट अजय देवगन के ट्वीट पर टिप्पणी करने वाले एक यूजर के जवाब में आया, जिसमें कहा गया था, "प्रयासों की सराहना करता हूं, मगर हंसल मेहता और स्कैम 1992 के स्टैंडर्ड की नहीं।"

"द बिग बुल" कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित है, और 8 अप्रैल को डिजिटल रूप से रिलीज के लिए तैयार है।

ट्विटर पर हो रही है जमकर तुलना

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन