Happy Birthday Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 79 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी एक्टर एक्टिव हैं और लगातार काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट भी करते हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर के अभिनय की खूब तारीफ हुई। आज बिग बी का जन्मदिन है और फैंस उन्हें विश कर रहे हैं। ट्विटर पर अमिताभ बच्चन का नाम ट्रेंड हो रहा है। वहीं सेलेब्स भी अलग-अलग अंदाज में अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आइए देखते हैं किस सेलेब ने क्या लिखा है?
अमिताभ बच्चन को जन्म दिवस की शुभकामनाएँ। सफलता के शिखर पर पहुँच कर भी अमित जी कितनी मेहनत करते हैं, कितनी लगन से अपना काम करते हैं, इससे सीखने की ज़रूरत है। अभिनय की अपार क्षमता के साथ अनुशासन और शालीनता उन्हें और भी महान बनाती है। ईश्वर आपको लम्बी उम्र दें।
अमिताभ बच्चन 79 साल के हो गए हैं और 80वें जन्मदिन की ओर कदम रख चुके हैं। इस मौके पर एक्टर ने ट्विटर पर लिखा है-
जब साठा (60 ) तब पाठा
जब अस्सी (80) तब लस्सी !!!
मुहावरे को समझना भी एक समझ है !!
संपादक की पसंद