1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: राजेश खन्ना के जन्मदिन पर सुनिए उनके 5 रोमांटिक गाने

Happy Birthday: राजेश खन्ना के जन्मदिन पर सुनिए उनके 5 रोमांटिक गाने

 Published : Dec 29, 2017 12:35 pm IST,  Updated : Dec 29, 2017 12:35 pm IST

राजेश खन्ना के जन्मदिन पर उनके 5 रोमांटिक गाने हम आपके पास लेकर आए हैं। जो उनकी यादों को फिर से ताजा कर देंगे।

rajesh khanna- India TV Hindi
rajesh khanna- india tv Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिग्गज कलाकार राजेश खन्ना जिन्हें काका नाम से भी जाना जाता था वो आज के दिन ही पैदा हुए थे। राजेश खन्ना बॉलीवुड की पहले सुपरस्टार थे। उनकी बैक टू बैक 15 फिल्में सुपरहिट हुई थी। राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1966 में आई फिल्म ‘आखिरी खत’ से की थी। राजेश ने अपने जीवन काल में हमें कई यादगार फिल्में और न जाने कितने मधुर गाने दिये हैं। वो गाने आज भी हम सुनते हैं। राजेश खन्ना के जन्मदिन पर उनके 5 रोमांटिक गाने हम आपके पास लेकर आए हैं। जो उनकी यादों को फिर से ताजा कर देंगे।

मेरे सपनों की रानी

‘आराधना’ फिल्म का ये गाना राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया है। किशोर कुमार का गाया ये गाना 1969 के सबसे पॉपुलर गानों में से एक था। आज भी ये गाना हम अक्सर गुनगुना लेते हैं। तो सुनिए ये खूबसूरत गाना।

ये रेश्मी जुल्फें

राजेश खन्ना और मुमताज ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। ‘दो रास्ते’ का ये गाना मोहम्मद रफी ने गाया है। यह गाना भी काफी मशहूर हुआ था। जो आज भी सुना जाता है।

ये जो मोहब्बत है

राजेश खन्ना के गानों को जिस सिंगर ने सबसे ज्यादा अपनी आवाज से मशहूर किया वो थे किशोर कुमार।​ ‘कटी पतंग’ के इस गाने को भी किशोर कुमार ने अपनी आवाज देकर अमर कर दिया।

हमें तुमसे प्यार कितना

यह रोमांटिक सॉन्ग भी किशोर कुमार ने ही गाया था। ‘कुदरत’ फिल्म का ये गाना राजेश खन्ना के जन्मदिन पर जरूर सुनिए।​

ओ मेरे दिल के चैन

‘मेरे जीवनसाथी’ फिल्म के इस गाने को भी किशोर कुमार ने ही गाया है। यह गाना भी किशोर कुमार के हिट गानों में से एक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन