Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Thala Ajith: साउथ के सुपर स्टार थाला अजित का बर्थडे, यह खास बात उन्हें दूसरे सुपरस्टार से करती है अलग

Happy Birthday Thala Ajith: साउथ के सुपर स्टार थाला अजित का बर्थडे, यह खास बात उन्हें दूसरे सुपरस्टार से करती है अलग

Written by: India TV Entertainment Desk Published : May 01, 2019 12:39 pm IST, Updated : May 01, 2019 01:00 pm IST

तमिल स्टार थाला अजित आज अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में थाला को लेकर एक बात अक्सर कही जाती है कि उन्होंने टॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के अपना मुकाम बनाया।

Happy Birthday Thala Ajith- India TV Hindi
Happy Birthday Thala Ajith

नई दिल्ली: तमिल स्टार थाला अजित आज अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में थाला को लेकर एक बात अक्सर कही जाती है कि उन्होंने टॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के अपना मुकाम बनाया। थाला की हालिया रिलीज फिल्म विश्वासम थी इस फिल्म में थाला को अपोजिट नयनतारा एक्ट्रेस थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किये।

बिल्कुल ऐसे ही साउथ के सुपर स्टार थाला अजित (अजित कुमार)। जी हां, आज अजित कुमार अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। दरअसल, उनका नाम असल अजित कुमार है, लेकिन उनके फैन्स उनको प्यार से थाला (बॉस) कह कर बुलाते हैं। थाला अजित ने 21 साल की उम्र में तमिल फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की थी।

अजित कुमार अपने अच्छे व्यवहार की वजह से काफी जाने जाते हैं। उनको फिल्मों में भले ही कोई भी भूमिका दी जाए, लेकिन रियल लाइफ में थाला काफी शांत स्वभाव के इंसान माने जाते हैं। इसी के चलते उनके फैन्स के अलावा उनके को-एक्टर्स भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। अजित कुमार एकलौते ऐसे तमिल एक्टर है जिन्होंने सभी तरह की फिल्मों में लगातार काम किया और अपने काम से सभी को अपना फैन बना लिया।

वहीं अपने इतने लम्बे फिल्मी करियर में अजित कुमार आज भी उतने ही एक्टिव हैं जितने पहले हुआ करते थे और अभी ङी कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इससे पहले अपने फिल्मी सफर के शुरुआत में अजित कुमार ने कई रोमांटिक फिल्में बनाई और रोमांटिक हीरो के तौर पर अपनी पहचान भी बनाई। फिर उसके कुछ समय बाद ही अजित कुमार ने एक्शन फिल्मों मे भी अपना हाथ आजमाया।

वहीं इस समय में अब थाला अजित अपने फैन्स के बीच केवल रोमांटिक हीरो ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन एक्शन हीरो की तरह भी बहुत मशहूर हैं। वैसे अजित कुमार मीडिया से काफी दूरियां बना कर रखते हैं। ऐसे माना जाता है कि अजित ज्यादातर अपनी निजी जिन्दगी को सबसे सामने शेयर नहीं करते हैं। इतना ही नहीं ऐसे बहुत कम ही जर्नलिस्ट्स हैं जो उनका इंटरव्यू करने या उनसे बात करने कर पाते हैं। 

वहीं अजित के फैन्स अपने-अपने तरिके से उनको सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बाधाईयां दे रहे हैं। कल रात से उनके फैन्स के मैसेज और उनकी फोटो शेयर कर उनको बर्थडे विश कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement