1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #HappyBirthdayYash: बस ड्राइवर थे KGF स्टार यश के पिता, ऐसे बनाई रॉकिंग स्टार की पहचान

#HappyBirthdayYash: बस ड्राइवर थे KGF स्टार यश के पिता, ऐसे बनाई रॉकिंग स्टार की पहचान

 Published : Jan 08, 2021 08:18 am IST,  Updated : Jan 08, 2021 08:30 am IST

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश के जन्मदिन से पहले फैंस के लिए KGF 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Happy Birthday Yash- India TV Hindi
KGF स्टार यश अपना जन्मदिन मना रहे हैं Image Source : INSTAGRAM: THENAMEISYASH

ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF से पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल करने वाले साउथ स्टार यश आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर यश के फैंस सोशल मीडिया पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। ट्वटिर पर  #HappyBirthdayYash ट्रेंड हो रहा है। यश के बर्थडे से एक दिन पहले KGF 2 का टीजर रिलीज हुआ है। ऐसे में यश के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। 

यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था। उनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है, लेकिन वो रॉकिंग स्टार यश के नाम से मशहूर हैं। वो कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। यश ने साल 2008 में Moggina Manasu से डेब्यू किया था, जिसे जबरदस्त सफलता हासिल हुई। इसके बाद वो ड्रामा, गुगली, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी, मास्टरपीस और केजीएफ जैसी फिल्मों में नज़र आए। 

KGF Chapter2 TEASER: मेकर्स ने एक दिन पहले ही रिलीज किया 'केजीएफ 2' का धमाकेदार टीजर

निजी जिंदगी की बात करें तो यश के पिता एक बस ड्राइवर थे और मां हाउसमेकर। यश ने अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया और पहचान बनाई। उन्होंने साल 2016 में राधिका से शादी की, जिनके साथ वो फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। दोनों के एक बेटी और एक बेटा है। 

यश के जन्मदिन पर ट्विटर पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। यहां देखिए अभिनेता के फैंस के ट्वीट:

यहां देखिए KGF 2 का धमाकेदार टीजर:

केजीएफ 2 उस रास्ते पर शुरू होता है, जहां भाग 1 ने हमें छोड़ा था। पार्ट 2 में, यश ने संजय दत्त और रवीना टंडन के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यश अपनी अगली केजीएफ 2 में संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे, जो फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  

यश स्टारर केजीएफ 'चैप्टर 2', 'बाहुबली 2' के बाद सबसे अधिक प्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्मों में से एक रही है। फिल्म का चैप्टर 1 काफी बड़े पैमाने पर हिट हुआ था इसलिए इससे भी काफी उम्मीदें हैं। 'केजीएफ' एक कन्नड़ फिल्म रही है, जिसे सम्पूर्ण भारत में लोगों द्वारा देखा गया और पसंद भी किया गया।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन