1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नताशा स्टेनकोविक ने पति हार्दिक पांड्या को कहा- जिगर का टुकड़ा, क्रिकेटर ने इस तरह उड़ाया मजाक

नताशा स्टेनकोविक ने पति हार्दिक पांड्या को कहा- जिगर का टुकड़ा, क्रिकेटर ने इस तरह उड़ाया मजाक

 Published : Jun 03, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 08:28 pm IST

नताशा स्टोनकोविक और हार्दिक पांड्या की एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें नताशा हार्दिक को जिगर का टुकड़ा कहती हैं।

natasa stankovic and hardik pandya- India TV Hindi
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या Image Source : INSTAGRAM/HARDIK PANDYA

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या हाल ही नें शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने लॉकडाउन में घर पर ही शादी की है। शादी के साथ दोनों एक और गुड न्यूज फैन्स को दी है। नताशा और हार्दिक जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।  दोनों सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार दोनों की एक प्यारी सी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें नताशा हार्दिक को जिगर का टुकड़ा कहती हैं।

वायरल वीडियो में हार्दिक नताशा से पूछते हैं, बेबी मैं क्या हूं तेरा। नताशा जवाब देने से पहले ही तेज-तेज हंसने लगती हैं और कहती हैं जिगर का टुकड़ा। इसके बाद हार्दिक नताशा के हिंदी बोलने के तरीके का मजाक उड़ाते हैं।

फैन्स को नताशा और हार्दिक का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा- बहुत क्यूट हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- नताशा बहुत लकी हैं।

 

हार्दिक और नताशा ने अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हार्दिक और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।''

हार्दिक ने नताशा को नए साल के मौके पर प्रपोज किया था। हार्दिक ने अपनी सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस फंक्शन में उनके दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन