1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IPL 2020 खेल रहे हार्दिक पांड्या को आई अपने बेटे अगस्त्य की याद, कहा- जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा...

IPL 2020 खेल रहे हार्दिक पांड्या को आई अपने बेटे अगस्त्य की याद, कहा- जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा...

 Published : Nov 07, 2020 08:50 am IST,  Updated : Nov 07, 2020 08:50 am IST

हार्दिक पांड्या इस समय दुबई में हैं और आईपीएल मैच खेल रहे हैं। उन्हें अपने बेटे की याद आ रही है।

hardik pandya miss son agastya - India TV Hindi
हार्दिक पांड्या ने शेयर की बेटे की फोटो Image Source : INSTAGRAM

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में पहुंच गई है। इस बीच हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य को याद किया है। उन्होंने बेटे संग तस्वीर शेयर कर एक खास मैसेज लिखा है। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

हार्दिक पांड्या ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जो चीज मुझे सबसे ज्यादा याद आती है, जिसे मैच में याद कर रहा हूं। वो है अगस्त्य के साथ समय बिताना। मैं अपने जीवन के इन पलों को याद रखूंगा।" इसके साथ उनकी पत्नी नताशा ने भी दिल वाला इमोजी बनाया है। 

नताशा स्टेनकोविक ने बेटे संग शेयर किया ये खूबसूरत वीडियो, फैंस बोले- 'जूनियर हार्दिक पांड्या'

बता दें कि हार्दिक पांड्या इस वक्त आईपीएल मैच के लिए विदेश में हैं। वो मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेल रहे हैं, जबकि नताशा भारत में ही हैं। हार्दिक अपनी पत्नी और बेटे को मिस करते हुए अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

नताशा और हार्दिक ने इस साल की शुरुआत में सगाई की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद दोनों ने लॉकडाउन में शादी कर ली। उन्होंने अपने बच्चे की भी घोषणा उसी वक्त की थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन