1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पांड्या ने नताशा के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर, लिखा- फैमिली

हार्दिक पांड्या ने नताशा के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर, लिखा- फैमिली

 Published : Jul 17, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 07:05 pm IST

हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में नताशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

natasha stankovic and hardik pandya- India TV Hindi
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या Image Source : INSTAGRAM/HARDIKPANDYA93

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। मई में दोनों ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स को अपने लॉकडाउन रुटीन के बारे में बताती रहती हैं। नताशा और हार्दिक ने नए साल के मौके पर सगाई की थी। शुक्रवार को हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी सी फैमिली के साथ तस्वीर शेयर की है।

हार्दिक ने नताशा और पेट डॉग के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में नताशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और हार्दिक की गोद में लेटी हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा- 'फैमिली।'

हार्दिक और नताशा ने अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हार्दिक और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।''

आपको बता दें नताशा ने बॉलीवुड में 2013 में आई फिल्म सत्याग्रह में डांस नंबर से किया था।  उसके बाद वह एक्शन-जैक्सन और फुकरे में नजर आई थीं। नताशा बिग बॉस में भी आ चुकी हैं। इसके साथ ही वह रैपर बादशाह के ब्लॉकबस्टर ट्रैक डीजे वाले बाबू में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन