1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्डी संधू के गाने 'नाह' ने बनाया ये रिकॉर्ड, क्या आपने देखा ये म्यूजिक वीडियो?

हार्डी संधू के गाने 'नाह' ने बनाया ये रिकॉर्ड, क्या आपने देखा ये म्यूजिक वीडियो?

 Published : Dec 24, 2017 09:13 am IST,  Updated : Dec 24, 2017 09:15 am IST

पंजाबी सिंगर हार्डी संधु के म्यूजिक वीडियो 'नाह' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

NAAH, HARDY SANDHU - India TV Hindi
NAAH, HARDY SANDHU

मुंबई: पंजाबी सिंगर हार्डी संधु के म्यूजिक वीडियो 'नाह' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो को 20 दिनों में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री नोरा फतेही भी हैं। एक बयान में कहा गया कि वीडियो को 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा जबकि यूट्यूब पर ऑडियो को भी 2 करोड़ हिट्स मिले हैं।

संधु ने एक बयान में कहा, "इस आंकड़े तक पहुंचाने के लिए मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं। गीत को दुनियाभर के लोगों का प्यार मिल रहा है, मुझे परिवार व लंदन, कनाडा के दोस्तों से संदेश मिल रहे हैं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद, यह अभी शुरुआत है। 2018 में मेरा गीत 'झप्पियां' आ रहा है, जिसमें लय पर जोर है।"

सोनी म्यूजिक इंडिया के विपणन निदेशक सनुजीत भुजबल ने कहा कि इस गीत के साथ बैनर ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। भुजबल ने कहा, "हार्डी भारत के सबसे तेजी से उभरते संगीतकारों में एक हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने प्रशंसकों का विस्तार किया है।"

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन