1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हर्षवर्धन कपूर निभाने जा रहे हैं ओलंपिक विनर अभिनव बिंद्रा का किरदार

हर्षवर्धन कपूर निभाने जा रहे हैं ओलंपिक विनर अभिनव बिंद्रा का किरदार

 Published : Sep 06, 2017 01:52 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 01:52 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि अब जल्द ही वह ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की भूमिका को पर्दे पर उतारते हुए दिखाई देंगे।

harsh- India TV Hindi
harsh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को पिछले दिनों ऐतिहासिल फिल्म ‘मिर्जिया’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल तो नहीं दिखा पाई। लेकिन अब हर्षवर्धन अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में खबर आई है कि अब वह ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की भूमिका को पर्दे पर उतारते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की पुष्टि की। हर्षवर्धन कपूर ने मंगलवार को 2008 बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की।

तस्वीर के साथ कैप्शन में हर्षवर्धन ने लिखा, "शुरुआत काफी खास होती है, खासतौर पर जब आपको किसी ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिले जिसने देश को गौरवान्वित किया हो। मुझे अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने का मौका मिला है, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं इस भूमिका के साथ पूरी तरह न्याय कर पाऊं।"

गौरतलब है कि हर्षवर्धन फिलहाल फिल्मकार विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी फिल्म 'भावेश जोशी' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। (सनी लियोन का खुलासा, इंडस्ट्री में सब करते थे उनसे किनारा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन