1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे

'हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे

 Written By: IANS
 Published : Feb 17, 2020 01:31 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 01:31 pm IST

 'हसीन दिलरुबा' का लेखन 'मनमर्जियां' फेम कनिका ढिल्लों ने किया है, जो कि एक मर्डर मिस्ट्री है।

Harshvardhan Rane joins the cast of Haseen Dillruba- India TV Hindi
तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ हर्षवर्धन राणे

मुंबई: अभिनेता हर्षवर्धन राणे अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। दोनों आगामी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगे। फिल्म में विक्रांत मैसी भी हैं। 'हसीन दिलरुबा' का लेखन 'मनमर्जियां' फेम कनिका ढिल्लों ने किया है, जो कि एक मर्डर मिस्ट्री है।

हर्षवर्धन ने कहा, "मुझे अबतक मिली फिल्मों में यह निश्चित रूप से सर्वाधिक विचित्र फिल्म है। मैं पहली बार तापसी और विक्रांत के साथ काम कर रहा हूं, जो हर टेक में काफी स्वाभाविक और आनंदित रहती हैं, उनकी आंखें काफी प्यारी हैं।"

फिल्म में वह एक साहसी व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो खूनी प्रेमकथा में फंस जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन