1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर दूल्हा बने हिमेश रेशमिया, शादी की पहली तस्वीरें आई सामने

एक बार फिर दूल्हा बने हिमेश रेशमिया, शादी की पहली तस्वीरें आई सामने

 Published : May 12, 2018 10:39 am IST,  Updated : May 12, 2018 10:39 am IST

ब बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हिमेश रेशमिया दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए हैं, वहीं नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी संग शादी कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अब हाल ही में हिमेश ने अभिनेत्री गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से दूसरी शादी कर ली है।

Himesh Reshammiya- India TV Hindi
Himesh Reshammiya

मुंबई: इन दिनों इंडस्ट्री में जैसे वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक फिल्मी सितारों के शादी की खबरें सामने आ रही हैं। अब बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हिमेश रेशमिया दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए हैं, वहीं नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी संग शादी कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अब हाल ही में हिमेश ने अभिनेत्री गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से दूसरी शादी कर ली है। इनकी शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है।

बता दें कि हिमेश ने खुद सोशल मीडिया पर इसे अपने फैंस के साथ शेयर किय है। इस तस्वीर में सोनिया पिंक कलर का लहंगा पहने दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही हैं। वहीं हिमेश रेशमिया शेरवानी पहने दूल्हा बने नजर आ रहे हैं।  एक आधिकारिक बयान के अनुसार, "हिमेश रेशमिया ने गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी की। हिमेश के आवास पर 11 मई की रात एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।"

बयान में कहा गया, "हिमेश के पिता और बेटे स्वयं भी इस समारोह में उपस्थित रहे।" 'आशिक बनाया आपने' और 'तेरा सुरूर' जैसी हिट गाने देने वाले हिमेश को पिछले साल यहां एक अदालत ने अपनी पत्नी कोमल को तलाक देने की मंजूरी दी थी। वे दोनों दशक तक साथ रहने के बाद जुदा हुए हैं। हिमेश ने कहा कि वे दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन