1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' में होगी कोमोलिका की वापसी, हिना खान ने शेयर की अपने लुक की तस्वीर

'कसौटी जिंदगी की 2' में होगी कोमोलिका की वापसी, हिना खान ने शेयर की अपने लुक की तस्वीर

 Published : Dec 20, 2018 09:35 am IST,  Updated : Dec 20, 2018 09:37 am IST

जल्द ही 'कसौटी जिंदगी की-2' में एंट्री करने वाली हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने लुक की कुछ फोटोज शेयर की हैं।

Hina khan- India TV Hindi
Hina khan Image Source : INSTAGRAM/HINA KHAN

'कसौटी जिंदगी की-2' में हिना खान(Hina Khan) की एंट्री होने वाली है। हिना खान सीरियल में कोमोलिका का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। शो में हिना का किरदार नेगेटिव है मगर फिर भी दर्शक उन्हें बेहद पसंद करते हैं। उनका कोमोलिका का लुक फैंस को उनका दीवाना बना रहा है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने कोमोलिका लुक की कुछ फोटोज शेयर की हैं।

हिना के कोमोलिका लुक की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैँ। हिना ने यह फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। इन फोटोज में हिना लहंगा-चोली पहनी नजर आ रही हैँ। हिना खान की फोटोज शेयर होने के कुछ समय बाद ही इन तस्वीरों पर लाखों लाइक आने लगे। 

फोटोज पर जब इतने लाइक आने लगे तो इसके बाद हिना ने एक और फोटो शेयर की। जिसमें लिखा- पब्लिक डिमांड पर।

कोमोलिका के रोल में हिना खान लोगों को काफी पसंद आई हैं। हालांकि शो में उका ट्रैक अभी शुरु नहीं हुआ है मगर अब जल्द ही हिना यानि कोमोलिका की शो में एंट्री होने वाली है। जिसके बाद शो की टीआरपी में काफी उछाल आ सकता है। 'कसौटी जिंदगी की' एक समय पर लोगों का फेवरेट शो हुआ करता था। जिसकी वजह से एकता कपूर एक बार फिर इस शो को लेकर आई हैं।

हिना खान अपने सोशल मीडिया पर अपने हर लुक में फोटोज शेयर करती रहती हैं। कभी वेस्टर्न तो कभी इंडियन। फैंस को उनके दोनों ही लुक में फोटोज काफी पसंद आती है। हिना इससे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस सीजन 11' में नजर आ चुकी हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सोनू निगम ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- पाकिस्तानी गायक होना चाहिए था

उत्तराखंड में फिल्म 'केदारनाथ' से नहीं हटा बैन, निराश हुई सारा अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन