मुंबई: बॉलीवुड में अपना नाम बदला एक आम सी बात हो गई है। कई फिल्म सितारों ने पर्दे पर आने से पहले अपना नाम बदला है। इन्हीं में से एक जिमी शेरगिल है। क्या आप जानते हैं यह उनका असली नाम नहीं है। बेहद कम लोग इस बात को जानते होंगे कि उनका असली कुछ और है। लेकिन उनके नाम को बदलने की वजह शायद ही किसी को मालूम होगी। दरअसल जिमी ने खुद ही अपने नाम की कहानी को सबके सामने बताया है। इस कहानी से पहले हम आपको बता दें कि उनका असली नाम जसजीत है।
इसे भी पढ़े:- विवादों में छाई ‘शोरगुल’ की रिलीज डेट फिर बढ़ी आगे
इस डर के कारण 'मुजफ्फरनगर में जिमी की 'शोरगुल' पर लगा प्रतिबंध'
वर्ष 1996 की आई फिल्म 'माचिस' में अभिनेता जिमी शेरगिल के किरदार का नाम जिमी शेरगिल ही था। 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर सहयोगी इरफान खान के साथ आगामी फिल्म 'मदारी' का प्रचार करने पहुंचे जिमी ने बताया कि किस तरह उनका नाम बदला।
जिम्मी ने कहा, "मेरी पहली फिल्म 'माचिस' की शूटिंग के दौरान मेरे किरदार का नाम जिमी ही था और मुझे यह नाम बहुत पसंद आया।" उन्होंने कहा, "मेरे आसपास सभी ने मुझे जिमी कहना शुरू कर दिया, इसलिए मैंने अपना नाम जसजीत से बदलकर जिमी रख लिया।"
जिमी शेरगिल पिछले दिनों अपनी फिल्म 'शोरगुल' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। उनकी इस फिल्म में कुछ ऐसे मुद्दे उठाए गए थे जिन पर आपत्ति जताई गई थी। उनकी यह फिल्म असहिष्णुता पर आधारित है। इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में उनके साथ आशुतोष राणा भी मुख्य किरदार में नजर आए थे।