1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

 Published : Aug 13, 2021 01:35 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 02:33 pm IST

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे, लेकिन उन्हें बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए आपको लंबा इंतजार करना होगा।

Hrithik Roshan and Deepika Padukone fighter to release on republic day 26 january 2023 - India TV Hindi
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान  Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी 'फाइटर' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। हालांकि, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्दशित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि ये मूवी साल 2023 में रिलीज होगी। बता दें कि ऋतिक और दीपिका पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'ऋतिक और दीपिका की फाइटर रिपब्लिक डे पर यानि 26 जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जबकि प्रोड्यूसर Ajit Andhare, ममता आनंद, Ramon Chibb और अंकू पांडे हैं।

फिलहाल दीपिका के पास कई हाई-प्रोफाइल फिल्में हैं। वह 83 में पति रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी, जो 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की गाथा को दशार्ती है। इसमें रणवीर टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, जबकि दीपिका ने कपिल की पत्नी रोमी का किरदार निभाया है।

वह अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा शकुन बत्रा की अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी उन्हें एक खास भूमिका में देखा जाएगा। हालांकि फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

दीपिका बिग बी के साथ द इंटर्न काम करती दिखाई देंगी। खबरों के मुताबिक, वह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म पठान में भी नजर आएंगी।

वहीं, ऋतिक आखिरी बार 'वॉर' फिल्म में नज़र आए थे, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें टाइगर श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन