1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना संकट में ऋतिक रोशन ने की कई बॉलीवुड डांसर्स की मदद, सीधे अकाउंट में भेजे रुपये

कोरोना संकट में ऋतिक रोशन ने की कई बॉलीवुड डांसर्स की मदद, सीधे अकाउंट में भेजे रुपये

 Published : Jul 25, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 01:48 pm IST

ऐसे कठिन समय के दौरान, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन डांसर्स के बचाव में आए हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स के अकाउंट में सीधे रुपये ट्रांसफर किए हैं।

Hrithik Roshan helps 100 Bollywood dancers - India TV Hindi
कोरोना संकट में ऋतिक रोशन ने की कई डांसर्स की मदद Image Source : PR

लॉकडाउन से धीरे-धीरे राहत मिलने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। हालांकि बॉलीवुड शूटिंग पर वापस आ जाएगा, लेकिन इसके डांसर्स को लंबे समय तक इंतजार करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के कारण, इसकी संभावना कम है कि कोई भी फिल्म निर्माता बैकग्राउंड डांसर वाले गानों की शूटिंग अभी शुरू करेगा।

ऐसे कठिन समय के दौरान, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन डांसर्स के बचाव में आए हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स के अकाउंट में सीधे रुपये ट्रांसफर किए हैं। डांसर्स की मदद के लिए प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ऋतिक के पास पहुंचे और अभिनेता मदद करने के लिए तैयार हो गए।

ऋतिक रोशन ने शेयर की मॉर्निंग सेल्फी, बियर्ड लुक में लगे बहुत हैंडसम

Hrithik Roshan helps 100 Bollywood dancers
Image Source : PRऋतिक रोशन ने डांसर्स के अकाउंट में सीधे रुपये भेजे हैं

बॉलीवुड डांसर्स के लिए जाने-माने को-ऑर्डिनेटर राज सुरानी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “ऋतिक रोशन ने इस कठिन समय में 100 डांसर्स की सहायता की है। उनमें से कई ने ट्रैवल करके अपने गांव पहुंचे। कईयों को किराया देना बहुत मुश्किल हो रहा था। एक डांसर की फैमिली कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई थी, इन सभी की मुश्किल घड़ी में ऋतिक रोशन ने मदद की। बैकग्राउंड डांसर्स उस समय बेहद खुश हो गए, जब ऋतिक द्वारा अकाउंट में भेजे गए रुपये के उन्हें मैसेज मिले। कोरोना काल में मदद के लिए डांसर्स उनके आभारी हैं।"

Hrithik Roshan helps 100 Bollywood dancers
Image Source : PRकोरोना संकट के बीच कई बैकग्राउंड डांसर्स को मुश्किल समय का सामना करना पड़ा

ऋतिक रोशन खुद एक शानदार डांसर हैं, इसलिए उन्हें पता है कि डांसर्स को किन मुश्किलों से होकर गुजरना पड़ता है। इनमें से कई डांसर्स ने उनके साथ फिल्मों में काम किया है और उनसे समय पर मदद पाने के लिए वो बहुत आभारी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन