1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन 'काबिल' की रिलीज के लिए जाएंगे चीन

ऋतिक रोशन 'काबिल' की रिलीज के लिए जाएंगे चीन

 Published : May 26, 2019 01:02 pm IST,  Updated : May 26, 2019 01:02 pm IST

बॉलीवुड में सबसे फिट और सबसे हॉट अभिनेताओं में से एक ऋतिक रोशन अपनी फिल्म 'काबिल' की रिलीज के लिए चीन जाने वाले हैं। यह फिल्म पांच जून को चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का प्रीमियर दो जून को होगा।

ऋतिक रोशन- India TV Hindi
ऋतिक रोशन

नई दिल्ली: बॉलीवुड में सबसे फिट और सबसे हॉट अभिनेताओं में से एक ऋतिक रोशन अपनी फिल्म 'काबिल' की रिलीज के लिए चीन जाने वाले हैं। यह फिल्म पांच जून को चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का प्रीमियर दो जून को होगा।

फिल्म की रिलीज से पहले, ऋतिक ने देश का दौरा करने और वहां फिल्म का प्रचार शुरू करने का फैसला किया है। अभिनेता के करीबी एक सूत्र के अनुसार, "'काबिल' ऋतिक के दिल के बहुत करीब है और यह पहली बार है जब उनकी फिल्म वहां रिलीज हो रही है। वह 31 मई को रवाना होंगे हैं और 3 जून तक वहां रहेंगे।"

फिल्म 'काबिल' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और प्रशंसकों द्वारा फिल्म को बेहद पसंद किया गया था। चीन में इस फिल्म के रिलीज होने से विदेश में भी 'एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष' अपने प्रशंसकों से रूबरू हो पाएंगे।

इस फिल्म में ऋतिक रोशन और यामी गौतम ने पहली बार बड़े पर्दे पर मुख्य जोड़ी के रूप में एक साथ काम किया है। चूंकि उनकी पड़ोसी देश की पहली यात्रा है, इसलिए ऋतिक ने एक पर्यटक बनकर वहां घूमने का भी फैसला किया है। 

सूत्रों ने आगे बताया, "चीन में भी ऋतिक के प्रशंसकों की संख्या काफी है और इसीलिए अभिनेता ने फिल्म के प्रीमियर के दौरान प्रशंसकों से बातचीत करने का भी फैसला किया है।" ऋतिक की अगली फिल्म 'सुपर 30' भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें वह एक गणितज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन